राज्य
08-May-2025


रतलाम (ईएमएस)। 6 माह पहले कोर्ट मैरिज के जरिए दोनों ने शादी की थी। पुलिस के अनुसार पचेड के जितेंद्र चंद्रवंशी उम्र 24 वर्ष तथा उसकी पत्नी दुर्गा उम्र 21 वर्ष ने अपने घर पर रस्सी का फंदा डालकर एक साथ आत्महत्या कर ली। जितेंद्र के बड़े भाई कान्हा ने जानकारी देते हुए कहा सुबह 8 बजे जब दरवाजा खटखटाने के बाद भी दरवाजा नहीं खुला। उसके बाद माता-पिता घबरा गए। जब कमरे का दरवाजा तोड़ा गया, तब दोनों फांसी के फंदे पर लटके हुए मिले। परिवार के लोग उसे तुरंत मेडिकल कॉलेज लेकर आए। वहां पर डॉक्टरों ने दोनों को मृत घोषित कर दिया। जितेंद्र मजदूरी का काम करता था। 6 महीने पहले उसने नागदा जंक्शन उज्जैन की रहने वाली दुर्गा से कोर्ट में शादी की थी। नव दंपति ने आत्महत्या क्यों की है। पुलिस ने मर्ग कायम कर जांच शुरू कर दी है। आत्महत्या का कारण अभी अज्ञात है। एसजे / 08 मई 25