क्षेत्रीय
11-May-2025


छिंदवाड़ा (ईएमएस)। अखिल विश्व गायत्री परिवार सोमवार बुद्ध पूर्णिमा के दिन घर-घर यज्ञ आयोजन करेगा। सुबह 8 बजे से लेकर 12 बजे तक देश भर के गायत्री परिजन अपने अपने घरों में यज्ञ करेंगे। भारत को विश्व गुरु बनाने एक ही समय पर एक ही साथ 25 लाख से अधिक घरों में गायत्री एक उपासना एवं यज्ञ का आध्यात्मिक प्रयोग में भागीदारी बनाकर आहुतियां समर्पित करने का अनुरोध परिवार ने किया है। गायत्री परिवार यह आयोजन समर्थ एवं सशक्त राष्ट्र के लिए कर रहा है। अखंड दीप की शताब्दी एवं माताजी की जनशताब्दी वर्ष 2026 को प्रयास वर्ष के रूप में गायत्री परिवार मनाएगा। ईएमएस/मोहने/ 11 मई 2025