20 मई को होगा बिदाई समारोह भोपाल (ईएमएस)। मध्य प्रदेश के मुख्य न्यायाधीश सुरेश कुमार कैत 23 मई को सेवानिवृत होने जा रहे हैं। 21 मई से हाई कोर्ट का ग्रीष्मकालीन अवकाश शुरू हो जाएगा। मुख्य न्यायाधीश को फुलकोर्ट विदाई सम्मान समारोह 20 मई को आयोजित होगा। मुख्य न्यायाधीश सुरेश कुमार कैत ने हाई कोर्ट बार एसोसिएशन के बिदाई समारोह में कहा,जो सम्मान उन्हें मध्य प्रदेश में मिला है। उसको भूल पाना, उनके लिए कभी संभव नहीं होगा। उन्होंने कहा मैं जितना कठोर हूं, उतना भावुक भी हूं। न्यायपालिका के मान-सम्मान को मैं अपने व्यक्तिगत मान सम्मान से ऊपर रखता हूं। न्यायपालिका की साख को लेकर यदि कोई गलत काम होता है। उसे में बर्दाश्त नहीं कर पाता हूं। उन्होंने मध्य प्रदेश बार की प्रशंसा की। 20 मई का दिन उनके कामकाज का अंतिम दिन होगा। इसलिए उन्हें 23 मई के स्थान पर 20 मई को विदाई समारोह आयोजित किया जा रहा है। एसजे/ 18 मई /2025