अमरेली (ईएमएस)| गुजरात के तटीय क्षेत्रों में संदिग्ध गतिविधियों के चलते सुरक्षा अलर्ट जारी किया है| साथ ही समुद्र में मच्छीमारी करने गए सभी मछुआरों को तुरंत किनारे लौटने का आदेश दिया गया है| जिसमें ज्यादातर मछुआरे अपनी बोट समेत किनारे पर लौट आए हैं| अमरेली जिले में प्रशासन पूरी तरह सतर्क है| जानकारी है कि आतंकी गतिविधियों रोकने के उद्देश्य से यह कदम उठाया गया है| फिशरीज विभाग को भी इसकी जानकारी दे दी गई है, जिससे टोकन प्रक्रिया भी रोक दी गई है| अमरेली के जाफराबाद, चांच, धारा, शियाळ बेट समेत मुख्य बंदरगाहों पर मछुआरों को बुला लिा गया है| संबंधित अधिकारियों के मुताबिक अगले आदेश तक समुद्र में मच्छीमारी पर पूर्ण प्रतिबंध रहेगा| फिलहाल समुद्री सुरक्षा एजंसी हाईअलर्ट मोड पर हैं और हर गतिविधियों पर कड़ी नजर बनाए हुए हैं| सरकार इन कदमों के जरिए संदिग्ध गतिविधियों को रोकने और नागरिकों की सुरक्षा सुनिश्चित करने के प्रयास कर रही है| जब तक हालात स्पष्ट नहीं हो जाते तब तक सतर्क रहने की हिदायत दी गई है| सतीश/18 मई