क्षेत्रीय
20-May-2025


ग्वालियर ( ईएमएस ) । शहर जिला कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष डॉ देवेन्द्र शर्मा ने बताया कि आज 21 मई को आधुनिक भारत के शिल्पी भारत रत्न पूर्व प्रधानमंत्री स्व. श्री राजीव गांधी जी की 34वीं पुण्यतिथि पर शहर जिला कांग्रेस कमेटी द्वारा कांग्रेस भवन, शिंदे की छावनी पर अपरांह 11.00 बजे श्रृद्धांजली अर्पित कर नमन किया जाएगा। शहर जिला कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष डॉ देवेन्द्र शर्मा ने बताया कि स्व. श्री राजीव जी की पुण्यतिथि कार्यक्रम में पर विधायक, पूर्व विधायक, प्रदेष कांग्रेस, शहर कांग्रेस, ब्लॉक कांग्रेस, मंडलम कांग्रेस, सेक्टर कांग्रेस , यूवा कांग्रेस, महिला कांग्रेस, सेवादल, एनएसयूआई, विभाग प्रकोष्ठ, कांग्रेस पार्षद सहित समस्त कांग्रेसजन सम्मिलित रहेंगे |