सोशल मीडिया पर वीडियो हुआ वायरल करांची,(ईएमएस)। ऑपरेशन सिंदूर में भारत ने पाकिस्तान के खरीदे हुए चीनी हथियारों की जो धज्जियां उड़ाई हैं, वहां पूरी दुनिया ने देखा है। लेकिन अब बलूचिस्तान में विद्रोहियों ने जो किया है, वहां देखकर पाकिस्तान के साथ-साथ चीन भी चौंक गया होगा। दरअसल बलूचिस्तान में बारूदी सुरंग विस्फोट में जिस तरह से बलोच विद्रोहियों ने पाकिस्तान की बख्तरबंद गाड़ी के चीथड़े उड़ा दिए, वहां शहबाज शरीफ को सोचने पर मजबूर कर देगा। ये चीनी डांगफेंग आर्मर्ड व्हीकल था, इस पाकिस्तान ने चीन से लिया था। उसके परखच्चे उड़ाते हुए वीडियो को भी बलोचों ने शेयर किया है। बलूचिस्तान के विद्रोहियों ने पाकिस्तानी सेना के डांगफेंग आर्मर्ड व्हीकल पर हमले का वीडियो जारी किया है। इसके साथ उन्होंने वीडियो में बाकायदा बताया है कि उन्होंने किस तरह से चीन की इस गाड़ी को कबाड़ में तब्दील कर दिया। बलूच विद्रोहियों ने बाकायदा वीडियो शूट किया है और दिखाया है कि वे किस तरह पाकिस्तान की आर्मी की नाक में दम कर चुके हैं। विद्रोहियों ने पूरी घटना को कैमरे में रिकॉर्ड भी किया है। विस्फोट के बाद जिंदा बचे पाकिस्तानी सैनिकों पर विद्रोहियों ने फायरिंग भी की है। बता दें कि पाकिस्तान की सेना के पास चीनी निर्मित डांगफेंग मेंगशी आर्मर्ड पर्सोनल कैरियर्स हैं। साल 2021 में पाकिस्तान ने चीन से 300 इसतरह के वाहनों की खेप ली है। ये वाहन साल 2017 में चीनी पीपु्ल्स लिबरेशन आर्मी के नेक्स्ट जेनरेशन वाहन के तौर पर शामिल की गई थी। इसके कई और वेरियंट्स भी मौजूद हैं। बता दें कि इस वक्त पाकिस्तान के बलूचिस्तान इलाके में विद्रोहियों का तांडव चरम पर है। यहां आए दिन पाकिस्तानी सेना के वाहनों और उनके काफिलों पर बलोच विद्रोही हमला करते रहते हैं। आशीष दुबे / 20 मई 2025