पारा 41 डिग्री पर, बूंदाबांदी की संभावना जबलपुर, (ईएमएस)। उफ ये गर्मी..! अब लोगों को बर्दाश्त नहीं हो रही है, कभी तेज धूप तो कभी छांव का खेल चल रहा है। बदली छाने से उमस बढ़ रही है दोपहर में धूप चुभने लगी है रात में उमस हलाकान करती है। मौसम विभाग के मुताबिक स्थानीय बादलों के छाने से उमस बढ़ रही है। दोपहर में सड़कें सूनी हो जातीं हैं। कड़ी धूप की वजह से सड़कें सूनी होने लगी हैं। लोग धूप से बचने के टोपी, गमछा बांधकर निकल रहे हैं। गर्मी में सूखे कंठों को तर करने शीतल पेय पदार्थ कोल्ड ड्रिंक, गन्ने का रस, आम का पना, नारियल पानी की तरफ लोग आकर्षित हो रहे हैं। हालांकि मौसम विभाग ने कहा है कि पश्चिमी विक्षोप से अगले 24 घंटों के दौरान वर्षा भी हो सकती है| मौसम विज्ञान केन्द्र से प्राप्त जानकारी के अनुसार बादलों की बसाहट के बीच तापमान में उछाल बरकरार है| उमस भरी गर्मी जनजीवन प्रभावित है। आसमान पर बदली के छाने से उमस बढ़ रही है। मौसम विभाग के मुताबिक पिछले 24 घंटों के दौरान 41.0 डिग्री सेल्सियस अधिकतम तापमान दर्ज किया गया, जो 1 डिग्री कम रहा। न्यूनतम तापमान 27.0 डिग्री सेल्सियस सामान्य से 1 डिग्री कम दर्ज किया गया। हवा में नमी प्रातःकाल 46 प्रतिशत और सायंकाल 33 प्रतिशत आंकी गई। गत वर्ष आज के दिन अधिकतम तापमान 41.08 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम 29.08 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया था। पश्चिमी हवाएं 5 से 6 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से चलीं। प्रदेश में सबसे अधिक 44 डिग्री तापमान दमोह और दतिया जिले में दर्ज किया गया। अगले 24 घंटों के दौरान पश्चिमी विक्षोप से जिले में कुछ स्थानों पर वर्षा की संभावना है| गत वर्ष आज का अधिकतम तापमान 41.8 और न्यूनतम तापमान 29.8 रहा| सुनील साहू / मोनिका / 21 मई 2025/ 06.15