फिरोजाबाद (ईएमएस) भारतीय जनता पार्टी किसान मोर्चा के राष्ट्रीय अध्यक्ष और फतेहपुर सीकरी के सांसद राजकुमार चाहर ने कहा है कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के 11 साल का कार्यकाल सुरक्षा, सेवा,सुशासन और जनकल्याण की अद्वितीय मिशाल रहा है।उनके कार्यकाल में साल 2047 तक भारत के विश्वगुरु बनने का सपना साकार होगा। भारतीय जनता पार्टी जिला व महानगर फिरोजाबाद द्वारा प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में केंद्र सरकार के 11 साल पूर्ण होने पर आयोजित पत्रकार वार्ता में भारतीय जनता पार्टी किसान मोर्चा के राष्ट्रीय अध्यक्ष व सांसद राजकुमार चाहर ने कहा कि 11 वर्षों का यह कालखंड सेवा, सुरक्षा, सुशासन और जनकल्याण की अद्वितीय मिसाल रहा है जहां गरीबों को सशक्त करने, कृषि को मजबूती देने, नारी उत्थान तथा राष्ट्र की सुरक्षा को सर्वोच्च प्राथमिकता दी गई है। मोदी सरकार है, तो गर्व से जीता है गरीब, गरिमा से नारी, दुश्मन को उसके घर में घुसकर मारने की पहचान है हमारी,विश्व को राह दिखाता भारत 140 करोड़ का रखवाला है,स्पष्ट विजन से 2047 तक भारत विकसित बनने वाला है,मोदी सरकार के 11 वर्ष के कार्यकाल में देश के इंफ्रास्ट्रक्चर क्षेत्र में आई अभूतपूर्व क्रांति। नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में आज रेल यात्रा पहले से कहीं अधिक तेज, सुरक्षित और प्रभावी है। इससे लाखों यात्रियों को रेलवे के प्रति एक नया विश्वास मिला है।विकसित भारत अब सिर्फ एक सपना नहीं, हकीकत बन रहा है। अटल टनल, न्यू पंबन ब्रिज से लेकर चिनाब ब्रिज तक , प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के कुशल नेतृत्व में आज भारत में कई इंजीनियरिंग चमत्कार हुए हैं, जो हमारी आधुनिक सोच और समृद्धि के परिचायक हैं।उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री के नेतृत्व में सबका साथ, सबका विकास, सबका विश्वास और सबका प्रयास की मूलभावना के साथ जनमानस की आशाओं और आकाक्षाओं को धरातल पर उतारने का कार्य हुआ है। उन्होंने कहा कि यह 11 वर्ष सेवा, सुशासन, गरीब कल्याण, समावेशी विकास और राष्ट्र निर्माण के प्रति समर्पण के प्रतीक रहे हैं। मोदी के कुशल नेतृत्व वाली सरकार में नया भारत चुप नहीं बैठता, बल्कि जवाब देता है... 2016 में सर्जिकल स्ट्राइक, 2019 में एयर स्ट्राइक, 2025 में ऑपरेशन सिंदूर के माध्यम से भारतीय सेना ने पाकिस्तान में आतंकवादी ठिकानों पर सटीक हमला कर नेस्तनाबूद कर दिया। यह नए भारत की बढ़ती वैश्विक रक्षा शक्ति का परिचायक है। ऑपरेशन सिन्दूर के जरिए भारत की बहु-स्तरीय वायु रक्षा प्रणाली ने दिखाए कमाल पाकिस्तान के सैकड़ों ड्रोन और मिसाइलों को सफलतापूर्वक मार गिराया। राष्ट्र का सम्मान,सीमाओं की सुरक्षा,देश के नागरिकों की सुरक्षा से लेकर उच्च तकनीकी सैन्य प्रणालियों तक मोदी सरकार की नीति देश के प्रति एक मजबूत प्रतिबद्धता को दर्शाती है। उन्होंने कहा कि इन 11 वर्षों में सबका साथ, सबका विकास, सबका विश्वास और सबका प्रयास के मंत्र को चरितार्थ करते हुए भारत ने वैश्विक मंच पर एक नई पहचान बनाई है। उन्होंने कहा कि नई भारत की कल्पना मोदी ने की है ऐतिहासिक काम से देश परिवर्तित दिखाई दे रहा है देश दुनिया उपलब्धि देख रही।देश में 73 एयरपोर्ट थे जो 150 हो गए, नए एम्स वन डिस्टिक वन मेडिकल कॉलेज की योजना, ऑपरेशन सिंदूर से नौ आतंकी ठिकानों को मिट्टी में मिलाया, यह ऑपरेशन बंद नहीं हुआ लगातार जारी जिसकी ताकत पूरे देश एवं विश्व ने देखी है। जल जीवन मिशन से हर घर नल हर घर जल के तहत 15 करोड़ घरों तक पहुंचा गंगाजल, वर्ष 2014 के पहले देश में कोई स्वदेशी सेमी-हाई स्पीड ट्रेन नहीं थी, जबकि मोदी सरकार के 11 वर्षों में 136 स्वदेशी वंदे भारत ट्रेनों का संचालन हुआ। 11 वर्षों में मोदी सरकार ने सेवा को संकल्प बनाया, सुशासन को संस्कृति और सुरक्षा को सर्वोच्च प्राथमिकता, यही है नया भारत, यही है विश्व का विश्वास ।। आज किसानों को सम्मान निधि समय पर बिना भेदभाव की सीधे उनके खाते में पहुँच रही है।।उन्होंने कहा आयुष्मान भारत जैसी योजनाओं ने गरीबों को सीधा लाभ पहुंचाया है और 27 करोड़ से ज्यादा लोग गरीबी रेखा से बाहर आए हैं। वार्ता के दौरान *ब्रज बहादुर भारद्वाज प्रदेश उपाध्यक्ष व जिला प्रभारी* ने कहा कि विगत 11 सालों में देश ने आर्थिक, सांस्कृतिक और सामाजिक प्रगति के साथ-साथ अपनी विदेश नीति को भी मजबूती से स्थापित किया एवं आज भारत हर क्षेत्र में एक ताकतवर राष्ट्र बनता जा रहा है। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के कुशल नेतृत्व में भारत बना दुनिया की चैथी सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था। सेवा, सुशासन, गरीब कल्याण और महिला सशक्तिकरण के ये 11 वर्ष देश के इतिहास में स्वर्णाक्षरों में दर्ज होंगे। मोदी जी के नेतृत्व में भारत को फिर से विश्वगुरु व विकसित भारत बनाने का संकल्प 2047 तक अवश्य साकार होगा।राष्ट्र प्रथम की नीति के साथ देश की सुरक्षा, मोदी सरकार की है प्राथमिकता है। पीएम आवास योजना के तहत 4 करोड़ शहरी और ग्रामीण घरों का निर्माण। ₹12.75 लाख तक की आय पर जीरो टैक्स,यह सरकार की विशेषता है। इस दौरान भाजपा जिलाध्यक्ष उदय प्रताप सिंह ,महानगर अध्यक्ष डॉ सतीश दिवाकर , डॉ अमित गुप्ता जिला मीडिया प्रभारी , अश्वनी भारद्वाज , राधेश्याम यादव , केशव फौजी , सुरेंद्र राठौर , उदय ठाकुर , ज्ञान प्रकाश श्रीवास्तव , अंकित तिवारी ,दीपक गुप्ता कालू , विवेक अग्रवाल ,सुनील विधोलिया , आकाश गुप्ता , हरिशंकर तिवारी पप्पी , सोवरन सिंह , नरेश शर्मा नीटू पार्षद , आशीष दिवाकर पार्षद , सुभाष वाल्मीकि , केपी सिंह मनीष राठौर आदि कार्यकर्तागण उपस्थित रहे। ईएमएस