स्थानीय व्यापारी सहित आम लोग होते रहते है परेशान, शिकायतों के बाद भी नहीं हो रही सुनवाई छिंदवाड़ा (ईएमएस)। फल व फुल बाजार मेंं लाखों रूपए की लागत से बनाया गया सुलभ शौचालय इन दिनों लोगों के काम नहीं आ पा रहा है। दरअसल यह सुलभ शौचालय कुछ ही देर के लिए खोला जाता है। शाम होते ही यह कर्मचारी द्वारा शौचालय में ताला लगा दिया जाता है। इस वजह से स्थानीय व्यापारियों को तो परेशानी उठानी ही पड़ती है साथ ही साथ बाजार में आने वाले ग्राहकों को भी शौचालय बंद होने की स्थिति में कई तरह की परेशानियों का सामना करना पड़ता है। इस समस्या निराकरण के लिए स्थानीय व्यापारियों द्वारा कई बार शौचालय कर्मचारी सहित नगर निगम में शिकायत की जा चुकी है लेकिन व्यापारियों की सुनवाई करने वाला कोई नहीं है। स्थानीय व्यापारियों ने बताया है कि यह सार्वजनिक सुलभ शौचालय सुबह खोला जाता है वहीं शाम ७.३० से ८ बजे की बीच बंद कर दिया जाता है। वर्तमान में भीषण गर्मी का दौर चल रहा है। ऐसे में लोग खरीदी करने देर शाम को ही बाजारों में आते है। ऐसे में जब इस शौचालय की सबसे अधिक आवश्यकता होती है तब यह बंद कर दिया जाता है। इस वजह से लोगों को भारी परेशानियों का सामना करना पड़ता है। ्र१०० से अधिक व्यापारी आश्रित यह सार्वजनिक शौचालय क्षेत्र का एक मात्र शौचालय है। १०० से अधिक व्यापारी इस पर ही आश्रित है। ऐसे में भी नगर निगम कर्मचारी द्वारा इसे समय से पहले ही बंद कर दिया जाता है। सुबह भी कर्मचारी द्वारा अपनी मनमार्जी के हिसाब से ही शौचालय खोला जाता है। वहीं कई बार तो स्थिति यह होती है कि शौचालय खोली ही नहीं जाता है। व्यापारियों ने बताया है कि शौचालय में गंदगी का आलम भी बना हुआ है। लेकिन मजबूरी में हमे इसी का उपयोग करना पड़ता है। ईएमएस/मोहने/ 14 जून 2025
processing please wait...