भोपाल(ईएमएस)। अपनी बहन के ससुराल से लौट रहे युवक को रास्ते में अज्ञात वाहन ने कुचल दिया। जिसकी उसकी मौके पर ही मौत हो गई। पुलिस ने गांव हिनौती सड़क से उसकी लाश सड़क किनारे झाड़ियों के पास से बरामद की है। शुरुआती जांच में यह बात सामने आई कि उसे किसी अज्ञात वाहन ने टक्कर मारी है। टक्कर लगने से वह झाड़ियों के पास गिरा और उसकी मौत हो गई। पुलिस ने मर्ग कायम कर शव पीएम के बाद परिजन को सौंप दिया है। पुलिस टक्कर मारने वाले वाहन की तलाश कर रही है। थाना पुलिस ने बताया कि पंकज खरे पिता मांगीलाल खरे (21) छोला मंदिर में रहता था। मूलत लखनवास निवासी पंकज खरे प्राइवेट काम करताथा। रविवार को वह परिवार के साथ जीजा के गांव शमशाबाद गया था। घर की महिलाएं ऑटो में थी, जबकि जीजा साले बाइक पर थे। रात करीब 10 बजे परिवार शमशाबाद से लौट रहाथा। जीजा जितेंद्र ने परिवार की महिलाओं को ऑटो में बिठाया और वह बाइक पर पंकज को लेकर छोला मंदिर लौट रहे थे। जितेंद्र ने बताया कि पंकज नशे में था, और बाइक पर उसे ठीक से बैठते नहीं बन रहा था। रात करीब दस बजे के आसपास पंकज ने जीजा से कहा कि आप लोग पहुंचों में बस से आता हूं। जीजा जितेंद्र ने हिनोती सड़क पर एक होटल के पास उसे उतार दिया। वहां चाय पी और छोला मंदिर के लिए निकल गए। इधर, देर रात तक पंकज घर नहीं लौटा उसे फोन किया तो उसका मोबाइल लगातार बंद आ रहा था। पत्नी और परिवार को छोला मंदिर छोड़कर जितेंद्र शमशाबाद लौट रहा था। रास्ते में वह पंकज को भी देखते हुए जा रहा था। सुबह करीब 7 बजे जितेंद्र हिनोती सड़क पर पहुंचा ही था कि उसे सड़क किनारे भीड़ नजर आई। देखने पर पता चला की शव पंकज का था, जिसके बाद पुलिस को सूचना दी गई। जुनेद / 1 जुलाई