सजे आकर्षक मंडल, भानपुर जिनालय में परिक्रमा कर इंद्र इन्द्रियों ने की आराधना भोपाल(ईएमएस)। अष्टानिका पर्व के दौरान राजधानी के मंदिरों में भगवान सिद्ध की आराधना में इंद्र इंद्राणियों द्वारा अष्ट द्रव्य से भक्ति की गई। मंदिरों में संतों के सानिध्य में श्री सिद्ध चक्र मंडल विधान प्रारंभ हुए। भानपुर जैन मंदिर में मुनि निर्वेग सागर महाराज के सा संघ सानिध्य में भगवान पार्श्व नाथ का अभिषेक और विशेष शांति धारा के साथ अष्ट द्रव्य से भगवान सिद्ध की आराधना की गई। परिसर में विधान का भव्य आकर्षक मंडल सजाया गया है। समिति अध्यक्ष संदीप जैन बंसिया ने बताया, कि वीरेंद्र एकता परिवार द्वारा ध्वजारोहण के साथ महोत्सव की शुरुआत हुई। अनुष्ठान के प्रमुख पात्र वेद भारती सो धर्म इंद्र, मेना सुंदरी प्रवीण लीना, कुबेर जितेश आभा दयोदय, महा यज्ञ नायक संगीता नीरज द्वारा प्रमुख क्रियाएं की गई। सविता दीदी के निर्देशन में अनुष्ठान हुए। मुनि निर्वेग सागर महाराज ने कहा - जीवन में धार्मिक अनुष्ठान का प्रयोजन तय होना चाहिए। अनुष्ठान धर्म अध्यात्म से पहले परहित की भावना अहिंसा, जीव दया, पर्यावरण की रक्षा संस्कृति और संस्कारों की रक्षा के लिए होना चाहिए। इस अवसर पर अध्यक्ष संदीप जैन बंसिया, धर्म चंद्र जैन, सचिव इंद्र कुमार जैन डब्बू, कोषाध्यक्ष श्रीपाल जैन, शेखर जैन, प्रदीप जैन, रमेश चंद जैन, राकेश जैन, सुनील जैन, संतोष बांसिया, देवेन्द्र जैन, राकेश जैन, सुनील श्रीपाल जैन, नंदन जैन, प्रदीप जैन, इंद्र कुमार जैन डब्बू ,श्रीपाल जैन, अमित मोदी, महिला मंडल की कविता जैन, मीनू जैन, अनीता जैन, नेहा जैन, रानी जैन, नीतू जैन, संध्या जैन, रंजना जैन, लता जैन, चंदा जैन, आभा जैन, रानू जैन, श्रीमती मीना संगीता जैन, ममता जैन आदि मौजूद थी। अंशुल जैन/ 03 जून, 2025