ज़मोरा (ईएमएस)। इंग्लैंड के लीवरपूल क्लब से खेलने वाले पुर्तगाल के एक फुटबॉलर की कार हादसे में मौत हो गयी है। लीवरपूल के फॉरवर्ड डिएगो की कार पुर्तगाली सीमा के करीब जमोरा प्रांत में हादसे का शिकार हो गयी। इस दौरान जोटा के साथ उनके छोटा भाई 26 साल के आंद्रे भी गाड़ी में थे। आंद्रे भी एक पेशेवर फुटबॉलर आंद्रे थे और पुर्तगाल की टीम पेनाफिल के लिए खेलते थे। रिपोर्ट्स के अनुसार, स्पेन के ज़मोरा में स्थानीय फायर अधिकारियों ने बताया कि दो लोगों की हादसे में मौत हुई है। मृतकों की उम्र 28 और 26 साल थी। उनकी गाड़ी में आग लग गई थी। डिएगो जोटा के नाम 130 से ज्यादा गोल है, इस खिलाड़ी ने अंतिम गोल एवर्टन के खिलाफ मैच में किया था। अभी वह लिवरपूल से खेल रहे थे। उन्होंने अपने करियर का आखिरी गोल 2 अप्रैल को किया था। ये गोल एवर्टन और लिवरपूल के बीच खेले गए मुकाबले में बना था। लिवरपूल एफसी ने डियागो की मौत पर दुख जताते हुए कहा कि इस कठिन समय में हमारी हार्दिक संवेदनाएं डियोगो के परिवार के साथ हैं। साथ ही कहा कि। फुटबॉल ने एक चैंपियन खो दिया है जिसकी कमी हमेशा खलेगी। हम क्लब में अपने दोस्तों और सहकर्मियों का समर्थन करना जारी रखेंगे। एलएफसी ने सोशल मीडिया में लिखा, लिवरपूल फुटबॉल क्लब डियोगो के दुखद निधन से स्तब्ध है। वहीं पुर्तगाल के कप्तान क्रिस्टियानो रोनाल्डो ने भी डियोगो के निधन पर शोक व्यक्त करते हुए उनकी परिवार के लिए अपनी संवेदनाएं जतायी हैं। गिरजा/ईएमएस 04 जुलाई 2025