खेल
06-Jul-2025
...


- इस खास क्लब में दुनिया भर से सिर्फ पांच खिलाड़ी शामिल हैं और उनमें से चार भारतीय नई दिल्ली (ईएमएस)। भारतीय टेस्ट कप्तान शुभमन गिल ने इंग्लैंड के खिलाफ एजबेस्टन में खेले जा रहे दूसरे टेस्ट में दोहरा शतक जमाकर कई बड़ी उपलब्धियां अपने नाम कर लीं। गिल ने पहली पारी में 269 रन बनाए और वह एसईएनए देशों (साउथ अफ्रीका, इंग्लैंड, न्यूजीलैंड और ऑस्ट्रेलिया) में टेस्ट में दोहरा शतक लगाने वाले पहले एशियाई बल्लेबाज़ बन गए। इसके अलावा उन्होंने भारत के लिए टेस्ट में बतौर कप्तान सबसे बड़ी व्यक्तिगत पारी का रिकॉर्ड भी तोड़ा। गिल की इस ऐतिहासिक पारी ने उन्हें क्रिकेट के उन चुनिंदा खिलाड़ियों की सूची में शामिल कर दिया है जिन्होंने वनडे और टेस्ट दोनों प्रारूपों में दोहरा शतक जड़ा है। इस खास क्लब में दुनिया भर से सिर्फ पांच खिलाड़ी शामिल हैं और उनमें से चार भारतीय हैं। शुभमन गिल ने जनवरी 2023 में हैदराबाद में न्यूजीलैंड के खिलाफ वनडे में 208 रन बनाए थे और वह यह कारनामा करने वाले सबसे कम उम्र के भारतीय बने थे। अब इंग्लैंड के खिलाफ टेस्ट में 269 रन बनाकर उन्होंने साबित कर दिया कि वह हर फॉर्मेट में लंबी पारियां खेलने में सक्षम हैं। इस सूची में भारत के स्टार ओपनर रोहित शर्मा का भी नाम है, जो वनडे क्रिकेट में तीन दोहरे शतक लगाने वाले दुनिया के एकमात्र खिलाड़ी हैं। उन्होंने 2014 में श्रीलंका के खिलाफ 264 रन बनाकर वनडे का सर्वोच्च स्कोर बनाया था। टेस्ट में भी उन्होंने 2019 में साउथ अफ्रीका के खिलाफ 212 रन की बड़ी पारी खेली थी। क्रिकेट के भगवान कहे जाने वाले सचिन तेंदुलकर इस सूची के खास सदस्य हैं। उन्होंने 2010 में ग्वालियर में साउथ अफ्रीका के खिलाफ वनडे इतिहास का पहला दोहरा शतक जमाया था। उनकी 200* रन की पारी ने वनडे बल्लेबाजी को नई ऊंचाई दी। टेस्ट में उनके नाम छह दोहरे शतक दर्ज हैं, जिनमें ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ 241* और बांग्लादेश के खिलाफ 248* रनों की पारियां यादगार मानी जाती हैं। वहीं वीरेंद्र सहवाग भी इस लिस्ट में शामिल हैं। उन्होंने 2011 में वेस्टइंडीज के खिलाफ 219 रन की विस्फोटक वनडे पारी खेली थी। टेस्ट क्रिकेट में सहवाग के नाम दो ट्रिपल सेंचुरी हैं पाकिस्तान के खिलाफ 309 और साउथ अफ्रीका के खिलाफ 319 रन, इसके अलावा भी उन्होंने कई बार टेस्ट में दोहरा शतक जमाया है। इस सूची में चाथा नाम रोहित शर्मा का हैं वनडे क्रिकेट के इतिहास में सबसे बड़ी पारी खेलने का वर्ल्ड रिकॉर्ड भी रोहित के नाम है। उन्होंने श्रीलंका के खिलाफ 2014 में 264 रन बनाए थे। वनडे में उनके नाम सबसे अधिक तीन डबल सेंचुरी है। वहीं टेस्ट में उन्होंने यह कमाल एक ही बार किया है जब 2019 में पारी का आगाज करते हुए साउथ अफ्रीका के खिलाफ उन्होंने 212 रन बनाए थे। इस खास क्लब में एकमात्र विदेशी खिलाड़ी वेस्टइंडीज के क्रिस गेल हैं। उन्होंने 2015 वर्ल्ड कप में जिम्बाब्वे के खिलाफ 215 रन बनाए थे और वनडे में दोहरा शतक लगाने वाले पहले गैर-भारतीय बने थे। टेस्ट में उनके नाम भी दो ट्रिपल सेंचुरी हैं साउथ अफ्रीका के खिलाफ 317 और श्रीलंका के खिलाफ 333 रन। शुभमन गिल की इस शानदार उपलब्धि ने भारतीय क्रिकेट में एक और सुनहरा अध्याय जोड़ दिया है और उन्हें आधुनिक क्रिकेट के महान बल्लेबाज़ों की कतार में लाकर खड़ा कर दिया है। डेविड/ईएमएस 06 जुलाई 2025