-त्रिनिदाद व टोबैगो में मिला सर्वोच्च नागरिक सम्मान नई दिल्ली (ईएमएस)। पिछले दस साल में पीएम मोदी को कई देशों ने अपने सर्वोच्च सम्मान से नवाजा है। इसी क्रम में पीएम मोदी को त्रिनिदाद व टोबैगो के सर्वोच्च नागरिक सम्मान ‘द ऑर्डर ऑफ द रिपब्लिक ऑफ त्रिनिदाद एंड टोबैगो’ से नवाजा गया है। इसके साथ ही पीएम मोदी कैरेबियाई देश का सर्वोच्च नागरिक सम्मान पाने वाले पहले विदेशी नेता बन गए हैं। यह किसी देश द्वारा पीएम मोदी को प्रदान किया गया 25वां अंतरराष्ट्रीय सम्मान है। एक दिन पहले घाना में मोदी को देश के राष्ट्रीय सम्मान ‘द ऑफिसर ऑफ द ऑर्डर ऑफ द स्टार ऑफ घाना’ से नवाजा गया था। त्रिनिदाद एवं टोबैगो के राष्ट्रपति भवन में आयोजित एक विशेष समारोह में राष्ट्रपति क्रिस्टीन कार्ला कंगालू ने पीएम मोदी को उनके नेतृत्व कौशल, ‘ग्लोबल साउथ’ की प्राथमिकताओं का समर्थन करने और दोनों देशों के बीच संबंधों को मजबूत करने में उनके असाधारण योगदान के लिए त्रिनिदाद एवं टोबैगो के सर्वोच्च राष्ट्रीय सम्मान से नवाजा गया। कैरेबियाई राष्ट्र की दो दिवसीय यात्रा पर आए पीएम मोदी ने सर्वोच्च राष्ट्रीय सम्मान से नवाजे जाने पर यहां की सरकार और लोगों के प्रति आभार व्यक्त किया। पीएम मोदी ने राष्ट्रपति कंगालू के साथ द्विपक्षीय वार्ता भी की और आपसी हितों के मुद्दों पर चर्चा की। अब तक पीएम मोदी को इन देशों के सर्वोच्च सम्मान से नवाजा गया देश पुरस्कार साल श्रीलंका श्रीलंका मित्र विभूषण 2025 साइप्रस ग्रैंड क्रॉस ऑफ द ऑर्डर ऑफ माकारियस-3 2025 घाना द ऑफिसर ऑफ द ऑर्डर ऑफ द स्टार ऑफ घाना 2025 त्रिनिदाद एंड टोबैगो द ऑर्डर ऑफ द रिपब्लिक ऑफ त्रिनिदाद एंड टोबैगो 2025 कुवैत मुबारक अल-कबीर ऑर्डर 2024 गुयाना द ऑर्डर ऑफ एक्सीलेंस 2024 बारबाडोस ऑनरेरी ऑर्डर ऑफ फ्रीडम ऑफ बारबाडोस अवॉर्ड 2024 नाइजीरिया द ग्रैंड कमांडर ऑफ द ऑर्डर ऑफ द नाइजर 2024 डॉमिनिका डॉमिनिका अवॉर्ड ऑफ ऑनर 2024 मॉरिशस द ग्रैंड कमांडर ऑफ द ऑर्डर ऑफ द स्टार 2024 एंड की ऑफ द इंडियन ओशियन इजिप्ट ऑर्डर ऑफ नाइल 2023 पपुआ न्यू गिनी इबकल अवॉर्ड 2023 ग्रीस द ग्रैंड क्रॉस ऑफ द ऑर्डर ऑफ ऑनर 2023 फ्रांस ग्रैंड क्रॉस ऑफ द लीजन ऑफ ऑनर 2023 फिजी कंपेनियन ऑफ द ऑर्डर ऑफ फिजी 2023 पपुआ न्यू गिनी ऑर्डर ऑफ लोगुहू 2023 भूटान ऑर्डर ऑफ द ड्रक ग्याल्पो 2021 अमेरिका लीजन ऑफ मेरिट 2020 बहरीन किंग हमाद ऑर्डर ऑफ रेनेसां 2019 मालदीव्स ऑर्डर ऑफ द डिस्टिंगाइस्ड रूल ऑफ निशान इज्जुदीन 2019 रूस ऑर्डर ऑफ सेंट एंड्रयू द एपोस्टल 2019 यूएई ऑर्डर ऑफज जाएद अवॉर्ड 2019 फिलिस्तीन ग्रैंड कॉलर ऑफ द स्टेट ऑफ फिलिस्तीन अवॉर्ड 2019 अफगानिस्तान स्टेट ऑर्डर ऑफ गाजी अमानुल्ला खान 2016 सऊदी अरब किंग अब्दुल्ल अजीज साश 2016 सिराज/ईएमएस 06 जुलाई 2025