ग्वालियर ( ईएमएस ) । 9 जुलाई को मजदूर संगठनो द्वारा की जारी देशव्यापी हड़ताल में देश के मजदूरो के हितों के लिए कांग्रेस पार्टी मजदूरों को न्याय दिलाने के लिए उनकी जायज मांगो केा लेकर उनके साथ खड़ी है, और मजदूर संगठनो की हड़ताल में अपना समर्थन प्रदान करती है। शहर जिला कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष डॉ. देवेन्द्र शर्मा ने कहा कि देशभर में श्रमिकों, मजदूरों और संगठित-असंगठित क्षेत्र के कर्मचारियों की जायज़ माँगों और अधिकारों को लेकर 9 जुलाई 2025 को विभिन्न मजदूर यूनियनों द्वारा आहूत देशव्यापी हड़ताल को कांग्रेस अपना पूर्ण समर्थन प्रदान करती है। देश में वर्तमान सरकार की श्रमिक विरोधी नीतियों, श्रम कानूनों में मजदूर विरोधी संशोधनों, न्यूनतम वेतन, सामाजिक सुरक्षा, नियमितीकरण और महंगाई जैसे मुद्दों को लेकर वर्षों से आवाज़ उठाई जा रही है, लेकिन सत्ता पक्ष की उदासीनता और कॉर्पाेरेटपरस्त रवैये के चलते देश का मेहनतकश वर्ग निरंतर शोषण का शिकार हो रहा है। कांग्रेस पार्टी का स्पष्ट मत है कि मजदूर इस देश की रीढ़ हैं, और उनकी समस्याओं की अनदेखी करना न केवल अन्याय है बल्कि यह आर्थिक और सामाजिक संतुलन के लिए भी घातक है। कांग्रेस ने हमेशा मजदूरों, किसानों और आम जनमानस के अधिकारों की लड़ाई लड़ी है और आगे भी मजबूती से लड़ेगी। कांग्रेस पार्टी श्रमिकों की इस न्यायपूर्ण लड़ाई में कंधे से कंधा मिलाकर खड़ी है।