भोपाल(ईएमएस)। कोलार थाना इलाके में महिला ने अपने लिव इन पार्टनर पर घर में घुसकर दुष्कर्म करने और मारपीट करने का आरोप लगाते हुए शिकायत दर्ज कराई है। पीड़िता का आरोप है, कि वह आरोपी के साथ लिव इन रिलेशन में रहती थी। जब वह उसे प्रताड़ित करने लगा तब वह उससे अलग रहने लगी। इसके बाद भी आरोपी उसके घर पहुंचा और जर्बदस्ती कर उसके साथ शारीरिक संबंध बनाकर मारपीट की। पुलिस ने प्रकरण दर्ज कर आरोपी की तलाश शुरू कर दी है। पुलिस के मुताबिक इलाके में रहने वाली 32 साल की महिला ने बताया की वह घरों में साफ सफाई का काम करती है। आरोपी सनमान सिंह पाल से उसका परिचय था। बाद में दोनों लिव इन रिलेशन में साथ रहते थे। लिव इन रिलेशन में रहने का उन्होंने शपथ पत्र भी बनवाया था। बाद में दोनों के बीच अनबन होने लगी और एक अन्य शपथ पत्र अलग अलग रहने का बना लिया। इसके बाद भी रविवार को सनमान सिंह पाल उसके घर पहुंचा और उससे मारपीट करते हुए जबरन शारीरिक संबंध बना डाले। परेशान पीड़िता थाने जा पहुंची उसकी शिकायत पर पुलिस ने मामला दर्ज कर आरोपी की तलाश शुरू कर दी है। जुनेद / 8 जुलाई