क्षेत्रीय
09-Jul-2025
...


:: आनंद धाम भक्त मंडल द्वारा स्काउट मैदान पर गुरूदेव विवेक महाराज के सानिध्य में अनूठा आयोजन :: इंदौर (ईएमएस)। गुरू सेवा संस्थान एवं आनंद धाम भक्त मंडल द्वारा प्रतिवर्षानुसार इस वर्ष भी गुरू पूर्णिमा महोत्सव का आयोजन गुरूदेव विवेक महाराज के सानिध्य में गुरूवार, 10 जुलाई को आनंद और उल्लास के साथ चिमनबाग स्थित स्काउट मैदान पर आयोजित होगा। संस्थान के मीडिया प्रभारी अंकुश झंवर एवं सिद्धांत बर्वे ने बताया कि इस बार गुरू पूर्णिमा के उपलक्ष्य में गुरूवार को सुबह 8 से 10 बजे तक प्रकृति संरक्षण हेतु पर्जन्य यज्ञ एवं भगवान शिवाशिव का संयुक्त होमम आयोजित होगा। प्रकृति को भी परमात्मा का अंश मानते हुए गुरू के रूप में पूजने की यह परंपरा प्रारंभ की जा रही है। इसके पश्चात सुबह 10.30 से 12 बजे के बीच गुरूपद साधना एवं दोपहर 3 से 5 बजे तक भजन संध्या, शाम 5 बजे से गुरू दर्शन, दीक्षा एवं प्रसादी सेवा के आयोजन होंगे। प्रकाश/9 जुलाई 2025