अंतर्राष्ट्रीय
10-Jul-2025
...


लॉस एजेलिस (ईएमएस)। दुनिया की सबसे ज्यादा कमाई करने वाली अभिनेत्री स्कारलेट जोहानसन हैं, जिन्होंने अपने करियर में अब तक एक भी सोलो हिट फ़िल्म नहीं दी है। 40 वर्षीय स्कारलेट जोहानसन ने अपने करियर में 52 फिल्मों में काम किया है, जिसमें से अधिकांश में उन्होंने सह-कलाकार की भूमिका निभाई है। इन फिल्मों ने बॉक्स ऑफिस पर कुल 15 बिलियन डॉलर (करीब1.25 लाख करोड़) की कमाई की है। यह एक चौंकाने वाला आंकड़ा है, खासकर इसलिए क्योंकि उनके नाम एक भी सोलो हिट फिल्म नहीं है। उनकी कमाई का बड़ा हिस्सा मार्वल सिनेमैटिक यूनिवर्स (एमयूसी) की फिल्मों से आया है, उनकी 7 एमयूसी फिल्मों ने सिर्फ 7 बिलियन कमाए हैं। फिल्म जुरासिक वर्ल्ड: रीबर्थ ने भी उन्हें इस मुकाम तक पहुंचने में अहम भूमिका निभाई। सैमुअल एल. जैक्सन स्कारलेट के बाद दूसरे नंबर पर हैं। उनकी 66 फिल्मों ने 14.8 बिलियन (लगभग 1.23 लाख करोड़) की कमाई की है। रॉबर्ट डाउनी जूनियर तीसरे स्थान पर हैं, जिनकी 65 फिल्मों ने 14.3 बिलियन (लगभग1.19 लाख करोड़) कमाए हैं। भारतीय सुपरस्टार्स भारतीय सिनेमा में, प्रियंका चोपड़ा और शाहरुख खान इसतरह के दो सुपरस्टार हैं जिनकी फिल्मों ने 1 बिलियन से ज़्यादा की कमाई की है। स्कारलेट जोहानसन का यह रिकॉर्ड दिखाता है कि स्टारडम को सिर्फ सोलो हिट फिल्मों से नहीं आंका जा सकता, बल्कि सफल मल्टी-स्टारर प्रोजेक्ट्स में लगातार दमदार परफॉरमेंस भी इसमें महत्वपूर्ण भूमिका निभाती है। आशीष/ईएमएस 10 जुलाई 2025