हरदोई (ईएमएस)। समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय महासचिव शिवपाल सिह यादव ने भाजपा और सरकार पर निशाना साधा है। उन्होंने आरोप लगाया कि सरकार झूठ बोलती है। पूरी सरकार भ्रष्टाचार में लिप्त है। उन्होंने यह भी कहा कि सरकार घोषणाएं तो कर देती है, लेकिन घोषणाओं को पूरा नहीं करती। सावन के पहले ही दिन सुनासीरनाथ मंदिर में पूजन करने पहुंचे शिवपाल सिंह यादव पत्रकारों से संक्षिप्त वार्ता कर रहे थे। सपा नेता ने कहा कि भाजपा अब बिहार के चुनावों में गड़बड़ी करना चाह रही है। हमें न्यायालय पर पूरा भरोसा है। न्यायालय हमें न्याय देगा। उन्होंने कहा कि भाजपा सरकार ने किसानों को 24 घंटे बिजली देने की घोषणा की थी। किसानों को 24 घंटे बिजली नहीं मिल पाई। दो करोड़ युवाओं को नौकरी देने की घोषणा भी सरकार ने की थी, लेकिन यह घोषणा भी पूरी नहीं हुई। कहा कि किसानों की आय दोगुनी करने की भी घोषणा की थी। यह घोषणा भी पूरी नहीं हुई। आरोप लगाया कि सरकार एक वर्ग को टारगेट कर उसका उत्पीड़न कर रही है। शिवपाल यादव ने कहा कि वह 2027 में होने वाले विधानसभा चुनाव से पहले संगठन ठीक कर रहे हैं। समय आने पर विधानसभा चुनाव से पहले ही प्रत्याशी भी घोषित कर दिए जाएंगे। जितेन्द्र 11 जुलाई 2025