अंबरनाथ, (ईएमएस)। अंबरनाथ पुलिस ने चेन स्नैचिंग के दो आरोपियों को गिरफ्तार कर दो अपराध के मामलों को सुलझाने में कामयाबी हासिल की है। बताया गया है कि अंबरनाथ पुलिस स्टेशन क्षेत्र में दिनांक 02 जुलाई को सुबह 8 बजे, जब शिकायतकर्ता महिला बदलापुर तालाव पर टहल कर घर जा रही थी तभी दो अज्ञात आरोपी स्कूटर पर आए और शिकायतकर्ता के गले से 10 ग्राम वजन का सोने का मंगलसूत्र और 3 ग्राम वजन की सोने की चेन जबरन छीन ली। पीड़िता की शिकायत पर अंबरनाथ पुलिस स्टेशन में अज्ञात आरोपियों के विरुद्ध भारतीय दंड संहिता की धारा 309 (4), 3 (5) के अंतर्गत चेन स्नैचिंग का मामला दर्ज किया गया। चूँकि उक्त अपराध गंभीर प्रकृति का है, अतः उक्त अपराध की जाँच के लिए परिमंडल चार के पुलिस उपायुक्त तथा अंबरनाथ विभाग के सहायक पुलिस आयुक्त ने घटनास्थल का दौरा किया और अपराध को सुलझाने के संबंध में मार्गदर्शन दिया। जिसके बाद पुलिस निरीक्षक किशोर शिंदे के मार्गदर्शन में सहायक पुलिस निरीक्षक विजय काजरी की जांच टीम के पुलिस हवलदार मंगेश सूर्यवंशी और मुरलीधर गवली ने तकनीकी विश्लेषण और मुखबिर के माध्यम से आरोपी के ठिकाने के बारे में जानकारी प्राप्त की और सहायक पुलिस निरीक्षक विजय काजरी को ये जानकारी दी। जिसके बाद विजय काजरी और जांच टीम के अन्य अधिकारियों की मदद से, 1) जय हरेश ज्ञानचंदानी, (27), निवासी भावना क्लासेस के पास, रूम नंबर 07, प्रभात गार्डन, उल्हासनगर 5, 2) जितेंद्र शिवाजी कांबले, (30), निवासी साईं कंस्ट्रक्शन, चॉल नंबर 01, रूम नंबर 13, कोलेगांव, डोंबिवली पूर्व को कोलेगांव से तत्काल गिरफ्तार किया। आरोपी से गहन पूछताछ के दौरान, आरोपी ने डोंबिवली पुलिस स्टेशन की सीमा के भीतर इसी तरह का अपराध करने की बात कबूल की। आरोपियों से कुल 2 अपराध उजागर हुए और कुल 14 ग्राम सोने के आभूषण और 2,10,000 रुपये मूल्य का एक एक्टिवा स्कूटर ज़ब्त किया गया। - उजागर अपराध 1) अंबरनाथ पुलिस स्टेशन, भारतीय दंड संहिता की धारा 309 (4), 3(5) के अंतर्गत जी.आर.एन. 603/2025 2) डोंबिवली पुलिस स्टेशन, भारतीय दंड संहिता की धारा 304, 3(5) के अंतर्गत जी.आर.एन. 431/2025 यह उल्लेखनीय कार्रवाई पुलिस आयुक्त आशुतोष डुंबरे, संयुक्त पुलिस आयुक्त, ठाणे शहर ज्ञानेश्वर चव्हाण, अतिरिक्त पुलिस आयुक्त, कल्याण संजय जाधव, परिमंडल चार के पुलिस उपायुक्त सचिन गोरे, अंबरनाथ विभाग के सहायक पुलिस आयुक्त श्री शैलेश काले के मार्गदर्शन में अंबरनाथ पुलिस थाना के वरिष्ठ पुलिस निरीक्षक किशोर शिंदे, सहायक पुलिस निरीक्षक विजय काजरी, पुलिस हवलदार संजय चव्हाण, दत्ता जाधव, पुलिस नायक हेमन्त पाटिल, पुलिस सिपाही मंगेश सूर्यवंशी, पुलिस हवलदार मुरलीधर गवली, अर्जुन मोरे, पुलिस उपनिरीक्षक प्रशांत चव्हाण (रीडर) तथा परिमंडल चार के पुलिस उपायुक्त कार्यालय की महिला पुलिस नायक कल्याणी डुंबरे ने उल्लेखनीय काम किया है। संतोष झा- ११ जुलाई/२०२५/ईएमएस