जबलपुर, (ईएमएस)। श्री चैतन्य महाप्रभु संकीर्तन मण्डल द्वारा आयोजित हरिनाम संकीर्तन का शुभारंभ सरस्वती दुर्गा मंदिर से हुआ। संयोजक देवेंद्र नेमा ने बताया कि पूरे श्रावणमास दिनांक 11 जुलाई से आगामी 8 अगस्त 2025 तक प्रतिदिन प्रातः 8.30 बजे से नगर के घरों घर हरि नाम संकीर्तन किया जाएगा। प्रथम दिवस संकीर्तनाचार्य पं.मनमोहन दुबे,आचार्य पं.वासुदेव शास्त्री,पं.वीरेंद्र दुबे के सानिध्य में गणेश पूजन,चैतन्य महाप्रभु का आव्हान,मात्रोच्चरण के साथ दीप प्रज्वलन कर हरिनाम संकीर्तन का भव्य आयोजन दुर्गा मंदिर में किया गया। इस अवसर पर रघुराज सिंह ठाकुर,राजेश शर्मा,नवीन नेमा,सत्यप्रकाश नामदेव,प्रशांत गुप्ता,सुरेन्द्र गिरी,सुनील ताम्रकार,संदीप नेमा,राजेंद्र ब्यौहार,नितीन दुबे,अंकित बहरे,प्रभा शर्मा,अनिता गुप्ता,प्रीति गुप्ता,कीर्ति चौहान,संगीता ब्यौहार,रेखा खरे,श्वेता गुप्ता आदि उपस्थित रहे. आज कमानिया गेट स्थित श्री सत्यनारायण मंदिर में प्रातः 8.30 बजे हरिनाम संकीर्तन आयोजित है। सुनील साहू / मोनिका / 11 जुलाई 2025/ 06.12