ट्राई साइकिल, उपकरण दिव्यांग जनों के कष्ट कम करने का है माध्यम-पटेल बालाघाट (ईएमएस). मध्य प्रदेश शासन के पंचायत एवं ग्रामीण विकास तथा श्रम मंत्री प्रहलाद सिंह पटेल ने 11 जुलाई को सांदीपनी विद्यालय बालाघाट के प्रांगण में आयोजित कार्यक्रम में 240 दिव्यांगजनों को ट्राई साइकिल एवं सहायक उपकरणों का वितरण किया। इस अवसर पर कलेक्टर मृणाल मीणा, जिपं सीईओ अभिषेक सराफ, नपा अध्यक्ष भारती ठाकुर, जिपं उपाध्यक्ष राजा लिल्हारे, जपं अध्यक्ष फूलचंद सहारे, उपाध्यक्ष शंकर लाल बिसेन, अभय सेठिया, आनंद कोछड़ सहित अन्य मौजूद रहे। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए मंत्री पटेल ने कहा कि प्रधानमंत्री ने दिव्यांगजनों को एक सम्मानजनक नाम दिया है। दिव्यांगजनों को शासन की सभी योजनाओं का लाभ मिलना चाहिए और उन्हें कहीं पर भी आवेदन करने की आवश्यकता नहीं पडऩा चाहिए। उन्होंने कहा कि इस शिविर में दिव्यांग जनों को प्रदाय किए गए उपकरण एवं सामग्री उनके जीवन के कष्टों को कम करने का माध्यम मात्र है। यह उपकरण और सामग्री दिव्यांग जनों को स्वावलंबी बनाने में मदद करेगी। मंत्री पटेल ने कहा कि जब वे सांसद थे तो उनके प्रयासों से 80 प्रतिशत दिव्यांगता वाले दिव्यांग जनों के लिए प्रधानमंत्री आवास योजना में विवाह की अनिवार्यता खत्म कर दी गई है। उन्होंने कहा कि ईश्वर यदि किसी व्यक्ति को देने में कुछ कमी कर देता है तो उसे किसी अन्य क्षेत्र में ज्यादा दे देता। दिव्यांग जनों के साथ भी ऐसा ही है, ईश्वर ने उन्हें आत्मविश्वास दिया है। कलेक्टर मृणाल मीणा ने बताया कि जिले में दिव्यांग जनों का सर्वे कर उन्हें शासन की योजनाओं से जोडऩे का काम किया जा रहा है। अब तक 6615 दिव्यांग जनों को शासकीय योजनाओं से जोड़ा गया है। दिव्यांग जनों को सहायक उपकरण एवं सामग्री प्रदान करने के लिए यह 10 वां शिविर लगाया गया है। जिपं सीईओ अभिषेक सराफ ने जिपं सीईओ अभिषेक सराफ ने बताया कि दिसंबर 2024 से अब तक जिले में 6 हजार दिव्यांग जनों को 5 करोड़ 88 लाख रुपए के 14 हजार सहायक उपकरण एवं सामग्री निशुल्क प्रदाय की गई है। आज के शिविर में 240 दिव्यांग जनों को ट्राई साइकिल एवं सहायक उपकरण प्रदान किए गए है। भानेश साकुरे / 11 जुलाई 2025