इन्दौर (ईएमएस) राष्ट्रीय नारी सशक्तीकरण संघ द्वारा 2025 का एमपी गौरव रत्न अवॉर्ड शहर की आर्टिस्ट निवेदिता नीलाभ शुक्ला को प्रदान किया गया। आर्टिस्ट निवेदिता देश के अलावा अमरीका, ऑस्ट्रेलिया, यूरोप और कई देशों के स्टूडेंट को नियमित रूप से ऑनलाइन पेटिंग सिखाती है। इसमें कई डॉक्टर्स और प्रोफेशनल्स भी शामिल हैं। उन्हें कई संस्थाओं द्वारा पूर्व में भी सम्मानित किया जा चुका है। अवॉर्ड मिलने पर साथी आर्टिस्टों ने निवेदिता को बधाई शुभकामनाएं दी है। आनन्द पुरोहित/ 12 जुलाई 2025