-गूगल की सॉफ्टवेयर इंजीनियर्स मैत्री हर माह देती हैं 2.5 लाख रुपए किराया न्यूयार्क सिटी,(ईएमएस)। कहा जाता है कि जितना बड़ा शहर होगा उतना ही ज्यादा खर्चा होगा। इस बात को न्यूयॉर्क में रहने वाली भारतीय युवती मैत्री मंगल ने कर दी है। मैत्री ने अपनी सोशल मीडिया पोस्ट में बताया कि न्यूयॉर्क जैसे शहर में रहना कितना महंगा है। उनकी यह पोस्ट वायरल हो गई और हजारों लोगों ने इस पर कमेंट भी किए हैं। जानकारी के मुताबिक मैत्री मंगल भारतीय मूल की हैं और वह गूगल में काम करती हैं और उनका सैलरी पैकेज करीब 1.6 करोड़ रुपए है। उनका दावा है कि अगर आप बड़े शहर में रहते हैं तो 7 फिगर वाला पैकेज भी कम पड़ जाएगा। न्यूयॉर्क में पोडकॉस्ट के साथ मैत्री ने अपने अनुभव साझा किए। उन्होंने गूगल कंपनी से मिलने वाली रकम और अमेरिका में अपने खर्चों के बारे में बताया कि किस तरह एक मोटी सैलरी भी यहां रहकर खर्चे पूरे करने के लिए काफी नहीं है। अगर आपको न्यूयॉर्क जैसे लग्जरी शहर में रहना है तो बहुत ज्यादा पैसा खर्च करने को तैयार रहना होगा। मैत्री ने खुलासा किया कि गूगल अमेरिका में रहने वाले अपने सॉफ्टवेयर इंजीनियर्स को औसतन 1.6 करोड़ रुपये की सैलरी पैकेज देता है, लेकिन अमेरिका में रहना सस्ता नहीं है। उनके पैकेज को अगर महीने की सैलरी के हिसाब से देखा जाए तो यह करीब 13 लाख रुपए हर महीने होता है। उन्होंने बताया कि इतने पैसे मिलने के बावजूद उनका महीने का खर्चा मुश्किल से पूरा होता है। उन्होंने बताया कि न्यूयॉर्क दुनिया के सबसे महंगे शहरों में से एक है। मैत्री ने जिस अपार्टमेंट की फोटो सोशल मीडिया पर शेयर की है, उसका किराया 2.5 लाख रुपए हर महीने है। हर महीने उनका करीब 5 हजार डॉलर यानी करीब 4.2 लाख रुपए सिर्फ जरूरत की चीजों पर ही खर्च होता है। इसके अलावा रोजमर्रा के खर्चों पर ही 1 से 2 हजार डॉलर चले जाते हैं, जो भारतीय रुपये में 86 हजार से लेकर 1.71 लाख रुपए तक होता है। इसके अलावा ट्रांसपोर्टेशन कॉस्ट के रूप में भी करीब 200 डॉलर यानी 17 हजार रुपए से ज्यादा खर्च होता है। मैत्री की पोस्ट पर यूजर्स ने अपने सुझाव दिए, जिसमें खर्च घटाने और न्यूयॉर्क में रहने के तरीके बताए हैं। ज्यादातर लोगों ने कमेंट किया कि न्यूयॉर्क जैसे शहर में कमाई और खर्च के बीच बहुत छोटा सा अंतर है। यह दुनिया के अन्य शहरों के मुकाबले काफी महंगा है। मैत्री ने बताया कि इंस्टाग्राम पर उनके करीब 17.3 लाख फॉलोअर्स हैं, क्योंकि वह टेक से जुड़े वीडियो भी अपने हैंडल पर डालती रहती हैं। सिराज/ईएमएस 13 जुलाई 2025