मुंबई, (ईएमएस)। मुंबई के विक्रोली ट्रैफिक विभाग के 56 वर्षीय कांस्टेबल का शव उनके आवास पर संदिग्ध हालत में मिला। घटना कल सुबह करीब साढ़े आठ बजे सामने आई। शुरुआती जांच में कहा जा रहा है कि पुलिस कांस्टेबल ने आत्महत्या की है। प्राप्त जानकारी के अनुसार, मृतक विक्रोली ट्रैफिक विभाग में पुलिस कांस्टेबल था। कांस्टेबल की पत्नी को सुबह करीब साढ़े आठ बजे घर पर उनका शव मिला। बताया गया है कि कांस्टेबल ने आत्महत्या की है। घटना की जानकारी मिलते ही स्थानीय पुलिस ने घटनास्थल का दौरा किया। पुलिस ने आकस्मिक मृत्यु रिपोर्ट (एडीआर) दर्ज कर ली है। आत्महत्या का सही कारण अभी पता नहीं चल पाया है। पुलिस जांच कर रही है। पुलिस आत्महत्या के मूल कारण का पता लगाने की कोशिश कर रही है। संजय/संतोष झा- १४ जुलाई/२०२५/ईएमएस