17-Jul-2025
...


उपराज्यपाल वीके सक्सेना के प्रयासों की दिल खोलकर सराहना की नई दिल्ली,(ईएमएस)। उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़ ने गुरुवार को दिल्ली में यमुना वाटिका और बांसड़ा पार्क का दौरा किया, जहां उपराज्यपाल वीके सक्सेना ने उपराष्ट्रपति स्वागत किया। धनखड़ ने भारत की तेज़ आर्थिक वृद्धि औ दिल्ली में विकास कार्यों की सराहना की। उन्होंने उपराज्यपाल सक्सेना के प्रयासों की भी सराहना कर दिल्ली में उनके काम को क्रांतिकारी बताकर कहा कि रिवरफ्रंट एक प्रमुख वैश्विक आकर्षण बनेगा। इस दौरान धनखड़ ने कहा कि दिल्ली भारत की राजधानी है। उपराज्यपाल सक्सेना द्वारा किया गया कार्य क्रांतिकारी है। दिल्ली के लोग हमेशा याद रखने वाले हैं कि उनके प्रयास फल दे रहे हैं। दिल्ली को नए फेफड़े, नई ऊर्जा प्रदान की जा रही है। क्योंकि यह एक बड़ी चुनौती थी। मुझे यकीन है कि ज़्यादा से ज़्यादा दिल्लीवासी प्राकृतिक सुंदरता और पर्यावरण के अनुकूल सुंदरता का आनंद लेने का उत्सुक हैं, और यह अद्भुत होने वाला है। मुझे यकीन है कि रिवरफ्रंट दुनिया के सर्वश्रेष्ठ रिवरफ्रंट से मेल खाएगा। धनखड़ ने कहा कि भारत ने बीते एक दशक में उल्लेखनीय प्रगति की है, दुनिया की 11वीं सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था से चौथी सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था बना और अब तीसरी सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था बनने की ओर बढ़ रहा है। उन्होंने कहा कि विकास तेज़ गति से हो रहा है, बेहतर सड़कें, बिजली, गैस, शौचालय, इंटरनेट, स्वास्थ्य और शिक्षा सेवाएँ हर घर तक पहुँच रही हैं। आशीष दुबे / 17 जुलाई 2025