वाशिंगटन(ईएमएस)। विक्टोरिया थॉमस नाम की एक महिला की मौत हो गई। करीब 17 मिनट तक मृत रही। इसके बाद वो जिंदा गई। महिला ने जो अनुभव बताया वो काफी चौंकाने वाला था। आमतौर हम ज्यादातर आफ्टरलाइफ एक्सपीरियंस बताते हैं कि मौत के बाद उन्हें काफी सुकून महसूस हुआ। ऐसा मजा पूरी दुनिया में कहीं नहीं है। हालांकि विक्टोरिया बताती हैं कि उस दौरान उन्हें ऐसा लगा जैसे वह ऊपर छत के पास तैर रही थीं और नीचे अपना शरीर देख रही थी। उन्होंने कहा कि मैंने खुद को देखा और सोचा कि मेरी टांगें कितनी मोटी लग रही हैं। बाद में एक फोटो देखकर पता चला कि मेरी टांगें वाकई में सूज गई थीं। उन्हें ब्रिस्टल रॉयल इंफर्मरी में भर्ती कराया गया, जहां वे तीन दिन तक कोमा में रहीं। डॉक्टर्स ने उन्हें एक पेसमेकर लगाया ताकि भविष्य में अगर फिर से कार्डियक अरेस्ट हो, तो पेसमेकर दिल को झटका देकर दोबारा शुरू कर सके। विक्टोरिया थॉमस की किस्मत अच्छी थी कि एम्बुलेंस समय पर पहुंच गई और पैरामेडिक्स ने तुरंत सीपीआर शुरू किया। हालांकि इस बीच 17 मिनट तक उनका दिल बंद था। फिर चमत्कार हुआ और विक्टोरिया के दिल ने फिर से धड़कना शुरू कर दिया। विक्टोरिया ने इसके बाद अपने अनुभव को लेकर जो बताया, वो अब तक सुनी जाने वाली पुरानी बातों से बिल्कुल अलग था। साल 2021 में विक्टोरिया गर्भवती हुईं और उनका दिल कई बार फिर से रुक गया, लेकिन पेसमेकर ने उनकी जान बचाई। गर्भावस्था के दौरान उन्हें एक दुर्लभ आनुवंशिक बीमारी का पता चला, जिससे दिल कमजोर हो जाता है। यह बीमारी बहुत ही कम लोगों को होती है लेकिन उनकी हालत ऐसी खराब हो गई थी कि दिल केवल 11 फीसदी काम कर रहा है और उनके पास केवल कुछ महीने की जिंदगी बची है। उन्हें तुरंत हार्ट ट्रांसप्लांट की ज़रूरत थी। कई बार दिल मिलने की उम्मीद जगी, लेकिन वह उपयुक्त नहीं निकले। आखिरकार अप्रैल, 2023 में उन्हें एक उपयुक्त दिल मिला और उनका सफल ट्रांसप्लांट हुआ। अब विक्टोरिया पूरी तरह स्वस्थ हैं। वीरेंद्र/ईएमएस 29 जुलाई 2025