अंतर्राष्ट्रीय
भारत और रूस अपनी अर्थव्यवस्था को साथ ले डूबें, मुझे क्या वॉशिंगटन(ईएमएस)। भारत पर 25 प्रतिशत टैरिफ लगाने के बाद अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प ने भारत और रूस को डेड इकोनॉमी बताया। उन्होंने कहा- भारत और रूस अपनी अर्थव्यवस्था को साथ ले डूबें, मुझे क्या। एक दिन पहले ट्रम्प ने 1 अगस्त 2025 से भारत पर टैरिफ लगाने की घोषणा की थी। अभी भारत पर अमेरिका का टैरिफ सामान के हिसाब से औसतन 10 प्रतिशत के आसपास है। विनोद उपाध्याय / 31 जुलाई, 2025