शुभ संवत 2082, शाके 1947, सौम्य गोष्ठ, भादो कृष्ण पक्ष, वर्षा ऋतु, गुरु उदय पूर्वे शुक्रोदय पूर्वे तिथी, सप्तमी, शुक्रवार, अश्वनी नक्षत्रे, गर योगे, विवकरणे, मेष की चंद्रमा भद्रा 21.9, मूल समाप्त दिन 9.40 सर्वार्थ सिद्ध योग, रवियोगश्च 10.12 व्यापार मु. तथापि पूर्व दिशा की यात्रा शुभ तथा उत्तम होगी| आज जन्म लिए बालक का फल.......... आज जन्म लिया बालक योग्य, बुद्धिमान, जिद्दी-हठी, स्वाभिमानी, कुशल वक्ता-अधिवक्ता, शासक-प्रशासक, नेता तथा पंडित, विद्वान, मठ-मंदिर बनाने वाला बड़ा साधू होगा। मेष :- भाग्य का सितारा साथ देगा, इष्ट मित्र सहयोगी होंगे, रुके कार्य अवश्य ही बन जायेंगे। वृष :- इष्ट मित्र सुख वर्धक हों, मनोबल बनाये रखें, उत्साह हीनता से हानि अवश्य ही होगी। मिथुन :- इष्ट मित्रों से परेशानी, कष्ट व अशांति, दैनिक कार्यगति अनुकूल अवश्य ही बनेगी। कर्क :- मान-प्रतिष्ठा, प्रभुत्व वृद्धि, स्त्री वर्ग से हर्ष-उल्लास, समृद्धि के साधन अवश्य जुटायें। सिंह :- कार्यगति अनुकूल हो, सामाजिक प्रभुत्व वृद्धि एवं प्रतिष्ठा अवश्य ही बढ़ेगी। कन्या :- कुटुम्ब की परेशानी, चिन्ता, व्यग्रता तथा उद्विघ्नता से बचिये, कार्य अवरोध होगा। तुला :- धन हानि, शरीर कष्ट, मानसिक बेचैनी, व्यर्थ भ्रमण, धन का व्यय संभावित होवेगा। वृश्चिक :- इष्ट मित्र सुखवर्धक हों, अधिकारियों का समर्थन फलप्रद अवश्य ही होगा। धनु :- कार्य कुशलता से संतोष, दैनिक समृद्धि के साधन अवश्य ही बनेंगे, समय का ध्यान रखें। मकर :- दैनिक कार्यगति में सुधार, योजना फलीभूत होंगी, रुके कार्य अवश्य ही बनेंगे। कुम्भ :- विशेष कार्यगति स्थिगित रखें, दैनिक मानसिक विभ्रम, किन्तु उद्विघ्नता से बचिये। मीन :- कार्य विफलता, सफलता मेहनत करने पर भी दिखाई न दे, कार्य अवरोध होगा। डॉ. पीएल गौतमाचार्य // मोनिका