शुभ संवत 2082, शाके 1947, सौम्य गोष्ठ, भादो कृष्ण पक्ष, वर्षा ऋतु, गुरु उदय पूर्वे शुक्रोदय पूर्वे तिथी, अष्टमी, शनिवार, भरणी नक्षत्रे, वृण योगे, वालव करणे, वृष की चंद्रमा, श्री कृष्ण जन्माष्टमी व्रत, सर्वे दिन, निशीथ व्याप्त भावे, व्यापार उग्र कर्म तथापि दक्षिण दिशा की यात्रा शुभ तथा उत्तम होगी| आज जन्म लिए बालक का फल.......... आज जन्म लिया बालक योग्य, बुद्धिमान, जिद्दी-हठी, स्वाभिमानी, कुशल वक्ता-अधिवक्ता, सेना का सिपाही, कमाण्डर, ब्रिगेडियर, सेना नायक, दस्ता नायक, कुशल कारीगर होगा। मेष :- धन लाभ एवं योजनाएं फलीभूत हों, कार्य कुशलता से पूर्ण संतोष अवश्य होगा, ध्यान रखें। वृष :- मनोवृत्ति संवेदनशील रहे, आशानुकूल सफलता का हर्ष होगा, समय स्थिति का ध्यान रखें। मिथुन :- मनोबल उत्साह वर्धक रहे, व्यवसायिक क्षमता में वृद्धि होगी, कार्यकुशलता से संतोष होगा। कर्क :- मनोबल संवेदनशील रहे, भाग्य का सितारा साथ देगा, बिगड़े हुए कार्य अवश्य ही बनेंगे। सिंह :- धन लाभ, आशानुकूल सफलता का हर्ष, कार्य कुशलता से संतोष व्यवसाय अनुकूल होगा। कन्या :- इष्ट मित्रों से मान-प्रतिष्ठा, प्रभुत्व वृद्धि, समय पर सोचे कार्य पूर्ण हो जायेंगे तुला :- कुटुम्ब की समस्याओं में धन व्यय होगा तथा भ्रमणशील स्थिति बनी रहेगी। वृश्चिक :- आर्थिक योजना पूर्ण होगी, सफलता के साधन बने, इष्ट मित्र सुख वर्धक होंगे, कार्य बनेंगे। धनु :- धन लाभ, अधिकारियों से मेल मिलाप होगा, कार्य कुशलता स्थिति अच्छी सुलभ हो जायेगी। मकर :- कार्यवृत्ति में सुधार, स्थिति में नियंत्रण रखें, स्त्री वर्ग से हर्ष-उल्लास अवश्य ही होगा। कुम्भ :- विशेष कार्य स्थिगित रखें, मानसिक उद्विघ्नता बनेगी, कार्य अवरोध संभव होगा। मीन :- प्रयास सफल हों, इष्ट मित्र सहायक रहेंगे, दैनिक कार्य उत्तम, सफलता अवश्य मिलेगी। डॉ. पीएल गौतमाचार्य // मोनिका