क्षेत्रीय
18-Aug-2025


छिंदवाड़ा (ईएमएस)। कृष्ण जन्माष्टमी पर विश्वगीता प्रतिष्ठानम में अपना स्थापना दिवस मनाते हुए नंद उत्सव मनाया। पदम काम्पलेक्स कृतिका रेसीडेन्सी में यह आयेाजन हुआ। साहू परिवार ने कार्यक्रम का आयोजन किया। सुबह हवन पूजन के साथ शुरुआत की गई। अनूपचंद त्रिपाठी संस्कृताचार्य सांदीपिनी विद्यालय के पौरोहित्य में यज्ञ संपन्न हुआ। नेमीचन्द्र व्योम ने संचालन किया। रमाकांत पांडे ने राजविद्या राजगुह्य योग के 11 श्लोकों की व्याख्या की तो साध्वी उषा शर्मा ने कृष्ण के जीवन की मधुर झांकियों का वर्णन किया। वरिष्ठ साहित्यकार रंजीत सिंह परिहार ने कृष्ण के वैभव और आध्यात्मिक महत्व को बताया। प्रो.डॉ.अमरसिंह ने श्रीकृष्ण पर विस्तृत व्याख्यान दिया। शिव विश्वकर्मा ने वेणुवादन, नियांश भारद्वाज ने ढोलक वादन किया। इस दौश्रान केशव साहू,शंकर साहू , इंदौर के विशेष अतिथि रामचरण साहू ,गौरव साहू ,कृतिका साहू सहित बड़ी संख्या में आमंत्रित मौजूद रहे। ईएमएस/मोहने/ 18 अगस्त 2025