मनोरंजन
19-Aug-2025
...


-नहीं आता रडार की पकड़ में, किसी भी मिसाइल हमले को कर सकता है नाकाम मास्को,(ईएमएस)। रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन अपनी जीवनशैली के मशहूर हैं वह अक्सर अपनी गतिविधियों के कारण चर्चा में रहते हैं। वहीं उनका विमान भी सिर्फ एक साधारण विमान नहीं है, इसे फ्लाइंग क्रेमलिन कहा जाता है। यह ल्यूसिन सेकंड-96-300पीयू मॉडल पर आधारित है, जिसे खासतौर पर राष्ट्रपति और पीएम जैसे शीर्ष नेतृत्व के लिए डिजाइन किया गया है। सुरक्षा कारणों के चलते इसे कभी भी सार्वजनिक नहीं किया जाता कि पुतिन किस विमान में सफर कर रहे हैं। उनके पास इस मॉडल के कुल चार विमान हैं। यह खास विमान 37 सालों से रूस की सत्ता के शीर्ष नेता इस्तेमाल कर रहे हैं। इसकी लागत करीब 715 मिलियन डॉलर यानी 6275 करोड़ रुपए आंकी गई है। एयरफोर्स वन की तरह इसे भी एक मोबाइल कमांड सेंटर और लग्जरी पैलेस की तरह डिजाइन किया गया है। इस विमान का इंटीरियर एक महल की तरह है। इसमें लेदर फर्नीचर और वॉलनट वीनर्स है। सोने से जड़ी नक्काशी की गई है, इसमें प्राइवेट ऑफिस और कॉन्फ्रेंस रूम मौजूद है। साथ ही इसमें गेस्ट लाउंज, रेस्ट रूम ,मिनी जिम, डाइनिंग हॉल बार, शॉवर्स और मेडिकल रूम बनाए गए हैं। यह विमान सिर्फ एक सफर करने के लिए नहीं बल्कि आसमान में उड़ता हुआ राष्ट्रपति भवन है। पुतिन का फ्लाइंग क्रेमलिन हर तरह के हवाई और जमीनी खतरे को झेलने के लिए तैयार है। इसमें खास कोटिंग होती है ताकि रडार इसे पकड़ न सके। इसके अलावा इसमें एंटी-एयरक्राफ्ट मिसाइल डिफेंस सिस्टम लगा हुआ है, जो किसी भी मिसाइल हमले को नाकाम कर सकता है। सफर के दौरान इस विमान के चारों ओर रूसी फाइटर जेट्स का घेरा रहता है ताकि किसी भी खतरे का मुकाबला किया जा सके। इस विमान में चार शक्तिशाली इंजन लगे हैं, जो इसे लंबे सफर के लिए सक्षम बनाते हैं। इसकी अधिकतम स्पीड 900 किमी प्रति घंटा है। फ्यूल कैपेसिटी 1.5 लाख लीटर है, जिसकी वजह से ये 13,500 किमी की नॉनस्टॉप उड़ान भर सकता है। इसमें हाई-क्वालिटी नेविगेशन और सैटेलाइट सिस्टम लगा है। इसका ग्लास कॉकपिट आधुनिक तकनीक से लैस है। यही वजह है कि इसे रूस का एयरफोर्स वन भी कहा जाता है। सिराज/ईएमएस 19 अगस्त 2025