इन्दौर (ईएमएस) श्री वेंकटेश देवस्थान गुमाश्ता नगर में आगामी 29 से 31 अगस्त तक नंदोत्सव मनाया जाएगा। तीन दिवसीय इस कार्यक्रम के आयोजन के संबंध में संस्था के प्रमुख सूर्यप्रकाश झंवर एवं जानकीलाल काकाणी ने बताया कि 29 अगस्त की रात 8 बजे महिला भजन मंडल द्वारा संगीतमय भजनों का आयोजन होगा। 30 अगस्त को रात्रि 8 बजे सुंदरकांड होगी। 31 अगस्त को प्रमुख आयोजन होगा जिसमें विशेष प्रभातफेरी प्रातः 5.30 बजे निकलेगी। भगवान बालाजी का महाभिषेक प्रातः 8.30 बजे होगा। नन्द महोत्सव का महाआयोजन दोपहर 2.30 बजे से प्रारम्भ होगा जो देर रात तक जारी रहेगा। बता दें कि गुमाश्ता नगर में प्रभात फेरी भजन मंडल एवं रामायण मंडल के तत्वावधान में निकलने वाली प्रभात फेरी को भी 36 साल पूरे होने जा रहे हैं। आनन्द पुरोहित/ 24 अगस्त 2025