राज्य
31-Aug-2025


जबलपुर (ईएमएस)। मध्य प्रदेश आर्युविज्ञान विश्वविद्यालय जबलपुर द्वारा डॉक्टर महक भंडारी को सर्जरी के शोध कार्य के लिए पीएचडी की उपाधि से सम्मानित किया गया है। डॉक्टर महक भंडारी श्री अरविंदो इंस्टिट्यूट ऑफ़ मेडिकल साइंस के एमडी हैं। महक भंडारी विश्व के जाने-माने सर्जन है। इन्होंने भारत में पहली बार हर्निया की सफल टेली रोबोटिक सर्जरी का इतिहास रचा है। डॉक्टर भंडारी लेप्रोस्कोपिक तथा बेरियाट्रिक मेटाबॉलिक सर्जरी के विशेषज्ञ सर्जन हैं। डॉक्टर भंडारी ने हाल ही में विश्व में पहली बार सर्जन ऑन व्हील्स अभियान के तहत चलती बस में टेली रोबोटिक सर्जरी मैं सफलता हासिल की थी। पीएचडी की उपाधि विश्वविद्यालय से मिलने पर सेम्स की कुलाधिपति डॉ मंजू श्री भंडारी ,फाउंडर चेयरमैन डॉक्टर विनोद भंडारी तथा डॉक्टर मोहित भंडारी ने महक भंडारी को इस सफलता पर बधाई दी है। श्री अरविंदो इंस्टिट्यूट ऑफ़ मेडिकल साइंसेज पिछले कई वर्षों से चिकित्सा के क्षेत्र में नवीनतम तकनीकी का उपयोग करते हुए, चिकित्सा के क्षेत्र में एक नई क्रांति कर रहे हैं। जिसके कारण मध्य प्रदेश सहित भारत में डॉ भंडारी के इन प्रयासों की चर्चा वृहद स्तर पर हो रही है। एसजे / 31 अगस्त 25