कटनी (ईएमएस)। वर्तमान समय मे नगर के रोजाना बदलते मौसम के चलते किसी भी प्रकार की मच्छरजनित अथवा मौसमी बीमारियां अपने पैर न पसार सकें इस हेतु महापौर श्रीमती प्रीति संजीव सूरी एवं निगमायुक्त नीलेश दुबे के निर्देश पर वार्डवार फागिंग मशीन से रासायनिक धुंए के छिड़काव के साथ ही जलभराव वाले स्थलों एवं बीमारियों के फलेनें की संभावना वाले संभावित स्थलों में हैंड स्प्रे पंप के माध्यम से कीटनाशक दवाईयों का छिड़काव किया जा रहा है। स्वास्थ्य विभाग से प्राप्त जानकारी के अनुसार नागरिकों की सुविधा हो दृष्टिगत रखते हुए विगत दिवस रविन्द नाथ टैगोर वार्ड, डॉ जाकिर हुसैन वार्ड के विभिन्न स्थलों, वंश स्वरुप वार्ड क्रमांक 29 में भूमिया टोला,आशीष उपाध्याय गली, खेर माई मंदिर गली सहित नगर के जल भराव वाले संभावित स्थलों में स्प्रे पंप मशीन के माध्यम से कीटनाशक दवा का छिड़काव किया गया। वहीं मच्छरों पर नियंत्रण हेतु नगर निगम के माध्यम से चलाये जा रहे फागिंग अभियान के तहत विगत दवसों ई-रिक्शा के माध्यम से फागिंग मशीन के माध्यम से ईश्वरी पुरा वार्ड, बी.डी अग्रवाल वार्ड की विभिन्न गलियों एवं मुख्य मार्गो में रासायनिक धुआं छोडनें का कार्य किया गया। .../ 1 सितम्बर /2025