नई दिल्ली (ईएमएस)। दिल्ली में यमुना नदी का जलस्तर खतरे के निशान से ऊपर पहुंच गया है जिससे कई इलाकों में बाढ़ का पानी घरों में घुस गया है। मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने गीता कॉलोनी में राहत शिविरों का जायजा लिया और लोगों की समस्याओं को जाना। उन्होंने अधिकारियों के साथ बाढ़ की तैयारियों पर भी चर्चा की। सीएम ने यमुना बाजार का भी दौरा किया और हालात का जायजा लिया। इस स्थिति को देखते हुए लोगों को घरों से राहत शिविर में पहुंचाया गया है। दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने मंगलवार दोपहर को गीता कॉलोनी में यमुना पुल पर बाढ़ की तैयारियों का जायजा लिया और राहत शिविर में पहुंचकर लोगों से बात कर उनकी समस्या जानी। अजीत झा/ देवेन्द्र/नई दिल्ली/ईएमएस/02/ सितंबर /2025