राज्य
03-Sep-2025
...


नई दिल्ली (ईएमएस)। दिल्ली में यमुना नदी का जलस्तर खतरे के निशान से ऊपर बह रहा है जिससे किनारे के इलाके जलमग्न हो गए हैं। यमुना बाजार और मोनेस्ट्री मार्केट जैसे क्षेत्रों में पानी घुस गया है जिससे निवासियों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। हजारों परिवार प्रभावित हुए हैं और उन्हें अस्थायी शिविरों में स्थानांतरित किया गया है। प्रशासन राहत और बचाव कार्य में जुटा है। वहीं, यमुना किनारे बनाए गए वसुदेव घाट पर पानी पहुंचने से इसे बंद कर दिया गया है। यहां होने वाली यमुना आरती को भी फिलहाल बंद करा दिया गया है। यमुना के बढ़ते जलस्तर से दिल्ली के साथ ही गौतमबुद्ध नगर और फरीदाबाद के यमुना से सटे इलाकों में पानी आने से लोगों को घरों से बाहर निकालकर सुरक्षित स्थानों पर भेजा जा रहा है। अजीत झा /देवेन्द्र/नई दिल्ली/ईएमएस/03/सितम्बर /2025