क्षेत्रीय
05-Sep-2025
...


भोपाल(ईएमएस)। पुराने शहर के अशोका गार्डन थाना इलाके में रहने वाले युवक ने फांसी लगाकर खुदकुशी कर ली। बताया गया है कि आत्महत्या से पहले मृतक का पड़ोस में रहने वाली महिला किराएदार से किसी बात को लेकर विवाद हो गया था। महिला ने उस पर अपनी बेटी के साथ छेड़छाड़ के आरोप लगाते हुए पुलिस में शिकायत की हालांकि बाद में दोनों पक्षों में राजीनामा हो गया और परिजन उसे थाने से घर लेकर आ गये थे। इसके बाद उसने यह आत्महघाती कदम उठा लिया। मिली जानकारी के अनुसार निखिल अग्रवाल (21) पुत्र स्वर्गीय राजू अग्रवाल ऑटो चलाता था। करीब एक साल पहले अक्टूबर महीने में उसने अपनी पंसद से किंजल नाम की युवती से शादी की थी। इसके बाद से ही वह अशोका गार्डन सेमरा में ही किराए का कमरा लेकर रह रहा था। परिवार वालो ने बताया कि गुरुवार रात इसी की बिल्डिंग में रहने वाली अन्य किराएदार महिला अन्य किराएदार से झगड़ा कर रही थी। इस दौरान उसने निखिल की पत्नी किंजल से भी उस महिला ने विवाद करते हुए बहसबाजी करनी शुरू कर दी। विवाद बढ़ने पर महिला ने किंजल से आपत्तिजनक बातें कही। निखिल को सहन नहीं हुआ और उसने बीच में आकर तेज आवाज में कड़ा विरोध किया। इसेक बाद निखिल की महिला और उसके पति के साथ हाथापाई हो गई। विवाद के बाद महिला अशोका गार्डन पहुंची और उसने आरोप लगाए कि निखिल ने उसकी बेटी के साथ अशलील छेड़छाड़ की है। महिला की शिकायत पर पुलिस निखिल को घर से हिरासत में लेकर थाने ले गई। हालांकि यहां कुछ घंटे बाद दोनों पक्षों के बीच राजीनामा हो गया। इसके बाद परिवार वाले निखिल को घर ले आये। निखिल के परिवार वालो का कहना है कि थाने से घर आने के बाद महिला ने उसे बात करने के लिए अपने कमरे में बुलाया। महिला और उसके पति से बात करने के बाद अपने कमरे में वापस आकर निखिल ने फांसी लगाकर सुसाइड कर लिया। वहीं यह बात भी सामने आई है कि निखिल ने खुदकुशी से पहले अपने मकान मालिक से फोन पर बात की थी। उनसे कहा था की महिला उस पर झूठे आरोप लगा रही थी। उसकी महिला और उसके पति के साथ मारपीट जरूर हुई है। लेकिन उसने गलत तरीके से उनकी बेटी को टच नहीं किया है। मकान मालिक ने उसे समझाइश दी थी, हालांकि कुछ देर बाद निखिल ने सुसाइड कर लिया। सूचना मिलने पर पहुंची पुलिस ने मर्ग कायम कर शव को पीएम के बाद परिवार वालो को सौपं दिया है। पुलिस का कहना है कि आगे की जॉच में मृतक के परिवार वालो के डिटेल बयान दर्ज किये जायेगें जिसके आधार पर आगे की कार्यवाही की जायेगी। जुनेद / 5 सितंबर