क्षेत्रीय
05-Sep-2025
...


- दोनों ने मिलकर रची साजिश - नींद की गोली खिलाकर कर दिया कांड अमरावती,(ईएमएस)। महाराष्ट्र के अमरावती जिले में एक पत्नी जो बिना शादी शुदा अमित लवकुश मिश्रा के घर में खाना बनाने का काम करती थी। इस दौरान अमित का दिल उसपर आ गया और वह दोनों करीब आ गए। जल्द ही दोनों के बीच प्रेम संबंध बन गए, जिसके बाद महिला ने अपने प्रेमी अमित के साथ मिलकर अपने पति की बेरहमी से हत्या कर दी क्योंकि उसके पति को अवैध संबंध का शक होने लगा था। मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक अरविंद नजीर सूरतने जो अपनी पत्नी और दो बच्चों के साथ किराए के मकान में रहता था। अरविंद की पत्नी जो अमित लवकुश मिश्रा के घर में खाना बनाने जाया थी। इस दौरान महिला और अमित एक दूसरे के करीब आ गए। जल्द ही दोनों में प्यार हो गया। अरविंद को अपनी पत्नी पर शक होने लगा था जिससे उनके बीच अक्सर झगड़े होते थे। दो दिन पहले जब अमित अपने घर गैस सिलेंडर लेकर आया तो अरविंद को इस बारे में पता चला और पति-पत्नी के बीच बहस भी हुई। अमित के जाने के बाद रात को यह बहस फिर बढ़ गई। पत्नी ने गुस्से में अपने प्रेमी अमित को सब कुछ बता दिया। अमित तुरंत अरविंद के घर पहुंचा। वहां दोनों ने मिलकर अरविंद को रास्ते से हटाने की साजिश रची। पत्नी ने पहले अरविंद को नींद की गोलियां दीं ताकि वह बेहोश हो जाए। इसके बाद अमित और महिला ने मिलकर लकड़ी से अरविंद के चेहरे पर कई वार किए। इस हमले में अरविंद की मौके पर ही मौत हो गई। अगले दिन अरविंद के बड़े भाई अशोक ने पुलिस में शिकायत दर्ज कराई। पुलिस ने तुरंत कार्रवाई करते हुए पहले अमित को गिरफ्तार किया और फिर अरविंद की पत्नी को भी हिरासत में ले लिया। दोनों ने पुलिस के सामने अपना जुर्म कबूल कर लिया है। फिलहाल कोर्ट ने दोनों आरोपियों को पुलिस हिरासत में भेज दिया है। इस घटना से पूरे इलाके में सनसनी फैल गई। पुलिस मामले की गहराई से जांच कर रही है।