क्षेत्रीय
07-Sep-2025


सिमडेगा(ईएमएस)।जिले के एसपी एम अर्शी द्वारा शुरु किए गए ऑपरेशन रेड हंट से लगातार पुलिस को सफलता मिल रही है। महज 15 दिनों में ही ऑपरेशन रेड हंट में 28 रेड वारंटियो को गिरफ्तार करते हुए 41 स्थायी वारंट का निष्पादन किया गया है। एसपी एम अर्शी ने रविवार को प्रेसवार्ता में बताया कि ऑपरेशन के चौथे चरण में पांच आरोपियो को गिरफ्तार किया गया है। गिरफ्तार पांच आरोपियो में एक आरोपी को पुलिस पिछले 38 वर्षो से तलाश कर रही थी। वहीं अन्य चार आरोपी भी वर्षो से फरार थे। एसपी ने बताया कि ऑपरेशन रेड हंट शुरु होने से पूर्व स्थायी वारंट की संख्या 309 थी जिसमें 41 वारंट का निष्पादन कर दिया गया है।उन्होंने बताया कि ऑपरेशन रेड हंट के माध्यम से पुलिस पूरी गंभीरता के साथ दशको से फरार वारंटियों की तालाश कर रही है। मौके पर डीएसपी रणवीर सिंह सहित कई थाना प्रभारी उपस्थित थे। एसपी ने बताया कि कोलेबिरा थाना के आरोपी पूसा खडिया लगभग 38 वर्षो से फरार चल रहा था। पूसा पर चोरी का आरोप लगा था। उन्होंने बताया कि पुलिस के डर से पूसा पिछले सात वर्षों से गुजरात में रहकर काम कर रहा था। उन्होंने बताया कि कुछ दिन पूर्व ही पूसा अपने घर आया था। जिसकी सूचना पुलिस को मिली और पुलिस ने छापेमारी अभियान चलाकर उसे गिरफ्तार कर लिया। उन्होंने बताया कि रेंगारिह थाना के कर लिया। उन्होंने बताया कि रेंगारिह थाना के आरोपी सुमरू उर्फ सोमरु लोहरा भी 18 वर्षो से फरार था। एसपी ने बताया कि पुलिस के डर से सोमरु कुरडेग में अपने जीजा के घर में रह रहा था जिसे गिरफ्तार किया गया। इसी तरह सदर थाना के आरोपी बेदुरी यादव को 13 वर्ष, बांसजोर थाना के आरोपी मुकेश साहू आठ वर्ष और कोलेबिरा थाना के आरोपी विल्कन सुरीन को चार वर्ष के बाद गिरफ्तार किया गया। कर्मवीर सिंह/07सितंबर/25