अहमदाबाद (ईएमएस)| धरोई बांध और संत सरोवर से पानी छोड़े जाने से फिर एक बार साबरमती नदी उफान पर है| साबरमती नदी का जलस्तर बढ़ने से चालू सीजन में दूसरी बार रिवरफ्रंट वॉक वे पानी में डूब गया है| बाढ़ की स्थिति को देखते हुए प्रशासन ने नदी किनारे नहीं जाने की लोगों से अपील की है| जानकारी के मुताबिक धरोई बांध और संत सरोवर से करीब डेढ़ लाख क्यूसेक पानी छोड़े जाने से ईडर, हिम्मतनगर, विजापुर, माणसा और अहमदाबाद से गुजरती साबरमती नदी में बाढ़ से हालात हैं| अहमदाबाद रिवरफ्रंट पर नदी का बहाव तेज़ हो गया है। हालात ये हैं कि अहमदाबाद रिवरफ्रंट का वॉक वे पानी में डूब गया है। इस मानसून सीज़न में यह दूसरी बार हुआ है। साबरमती नदी में काफ़ी पानी आ रहा है। साबरमती नदी का पानी वॉकवे पर वापस आ गया है। इसलिए अहमदाबाद पुलिस ने लोगों से रिवरफ्रंट से दूर रहने की अपील की है। रिवरफ्रंट वॉकवे और नदी के पास न जाने के निर्देश जारी किए गए हैं। साबरमती नदी में बढ़ते जलस्तर के कारण रिवरफ्रंट रोड पर पानी भर गया है। गांधी ब्रिज के नीचे शाहपुर जाने वाली रिवरफ्रंट रोड पर पानी भर गया है। बाढ़ के कारण सड़क को वाहनों की आवाजाही के लिए बंद कर दिया गया है। दूधेश्वर से जाने वाले लोगों को शाहपुर भवन्स कॉलेज कामा होटल से होकर जाना होगा। जबकि कामा होटल से दूधेश्वर जाने वाले लोगों को शाहपुर भवंस कॉलेज और फिर शाहपुर होकर जाना होगा। हालात सुधरते ही रास्ता खोल दिया जाएगा। फ़िलहाल रास्ता बैरिकेडिंग लगाकर बंद कर दिया गया है। सतीश/07 सितंबर