जयपुर (ईएमएस)। राज्यपाल हरिभाऊ बागडे ने राजधानी दिल्ली में राष्ट्रपति श्रीमती द्रौपदी मुर्मु से मुलाकात की। राज्यपाल की उनसे यह शिष्टाचार भेंट थी। राज्यपाल ने इस दौरान राष्ट्रपति से राज्य से जुड़े विभिन्न विषयों पर संवाद किया। अर्जुन राम मेघवाल से शिष्टाचार भेंट-राज्यपाल हरिभाऊ बागडे की सोमवार को नई दिल्ली में देश के कानून और न्याय राज्य मंत्री श्री अर्जुन राम मेघवाल से मुलाकात हुई। इस दौरान दोनों ने राष्ट्र और राज्य से जुड़े विभिन्न मुद्दों पर चर्चा की। राज्यपाल ने उन्हें अपने एक वर्ष के कार्यकाल के आलोक में प्रकाशित अभ्युदय की ओर पुस्तक की प्रति भी भेंट की।राज्यपाल की श्री मेघवाल से यह शिष्टाचार भेंट थी। अशोक शर्मा/ 5 बजे/ 8 सितम्बर 2025