अंतर्राष्ट्रीय
09-Sep-2025


कोलम्बो,(ईएमएस)। पैसिफिक एंजल 25 एक बहुराष्ट्रीय सैन्य अभ्यास है, जो 8 से 12 सितंबर 2025 तक श्रीलंका के कटुनायके एयर बेस पर आयोजित होगा। इस अभ्यास का मुख्य लक्ष्य हिंद-प्रशांत क्षेत्र में आपदा राहत और मानवीय सहायता को बेहतर बनाना है। इस अभ्यास में भारत, अमेरिका, श्रीलंका, ऑस्ट्रेलिया, बांग्लादेश, जापान, और मालदीव शामिल हैं। इसका उद्देश्य प्राकृतिक आपदाओं के दौरान त्वरित और प्रभावी प्रतिक्रिया देना है, जिसमें खोज और बचाव, चिकित्सा सहायता, हवाई सुरक्षा, और इंजीनियरिंग सहयोग जैसे कार्य शामिल हैं। इस पाँच-दिवसीय अभ्यास में विभिन्न गतिविधियों पर ध्यान केंद्रित किया गया। खोज और बचाव के तरीके के बार में काम करना, आपदा में फंसे लोगों को बचाने का प्रशिक्षण। चिकित्सा तैयारी को लेकर आपात स्थिति में घायलों को तुरंत उपचार देने का अभ्यास। हवाई सुरक्षा में विमानों और हेलीकॉप्टरों के सुरक्षित संचालन का प्रशिक्षण। इंजीनियरिंग सहयोग के हिसाब से आपदा प्रभावित क्षेत्रों में बुनियादी ढांचे को सुधारने की तकनीक का अभ्यास। भारत की भागीदारी इस अभ्यास में महत्वपूर्ण है क्योंकि यह क्षेत्रीय सुरक्षा और मानवीय सहायता में उसकी बढ़ती हुई भूमिका को दर्शाती है। भारत और श्रीलंका की साझेदारी भी इस अभ्यास के माध्यम से और मजबूत हुई है। पैसिफिक एंजल 25 जैसे अभ्यास हिंद-प्रशांत क्षेत्र के लिए बहुत महत्वपूर्ण हैं, क्योंकि यह क्षेत्र भूकंप, सुनामी, और चक्रवात जैसी प्राकृतिक आपदाओं से प्रभावित रहता है। यह अभ्यास आपदा की स्थिति में एक साथ काम करने, संसाधनों को साझा करने और तेज़ी से मदद पहुँचाने की क्षमता को बढ़ाता है। आशीष दुबे / 09 सितंबर 2025