क्षेत्रीय
13-Sep-2025
...


राजनांदगांव(ईएमएस)। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के जन्मदिवस 17 सितम्बर से 02 अक्टूबर तक भाजपा द्वारा आयोजित सेवा पखवाड़ा के अंतर्गत मुसरा मंडल में आयोजित मंडल स्तरिय कार्यशाला को संबोधित करते हुए पुर्व सांसद प्रदीप गांधी ने काहा की भारतीय जनता पार्टी का लक्ष्य समाज के अंतिम व्यक्ति को सेवा कार्य के माध्यम से जोडना है यह सेवा पखवाड़ा हम सब को अपने अंदर की रचनात्मक उर्जा और सेवा के भाव को एक नई उर्जा प्रदान करेगा। स्वच्छता, रक्तदान शिविर, एक पेड मां के नाम, चित्रकला प्रतियोगिता, स्वास्थ्य शिविर, प्रबुद्ध वर्ग से संवाद, लोकल फोर वोकल का प्रचार, जैसे विषयों पर समाज के बिच जा कर चर्चा करना। ताकी सेवा पखवाड़ा अभियान से हम समाज के हर वर्ग को जोड सकें। इस अवसर पर गांधी ने सायकल यात्रा मंडल स्तर पर निकाल कर प्रचार प्रसार करने के लिए प्रेरित किया। इस अवसर पर गांधी ने भारत माता के तैल चित्र पर पुष्प चढाया और दीप प्रज्वलित कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया। इस अवसर पर मंडल पदाधिकारियों पुष्प माला से गांधी का स्वागत किया। इस अवसर पर कार्यशाला को जिला पंचायत उपाध्यक्ष श्रीमती किरण साहू, जिला पंचायत सदस्य प्रशांत कोडापे, मंडल अध्यक्ष लक्ष्मीनारायण वर्मा, ने भी कार्यशाला के उद्देश्य पर प्रकाश डाला। इस अवसर पर वरिष्ठ नेता चन्द्रकुमार देवांगन, महेन्द्र वैष्णव, पूर्व मंडल अध्यक्ष, जयपाल सिन्हा, जनपद अध्यक्ष लता सिन्हा, जनपद सदस्य उमेश साहू, तथा भारी संख्या में कार्यकर्ता उपस्थित थे। धर्मेन्द्र, 13 सितम्बर, 2025