राज्य
13-Sep-2025
...


-कार के दरवाजे में उंगली दबी, दर्द के चलते चक्कर आ गए बैतूल(ईएमएस)। बैतूल के आठनेर में भाजपा प्रदेशाध्यक्ष हेमंत खंडेलवाल की स्वागत रैली के दौरान अचानक तबीयत बिगड़ गई। वाहन पर चढ़ते समय उनकी उंगली गाड़ी के गेट में दब गई। इससे दर्द के चलते उन्हें चक्कर आ गया। कार्यकर्ताओं ने डीजे बंद कर उन्हें निजी अस्पताल पहुंचाया। डॉ. देवेंद्र चढ़ोकर ने प्राथमिक जांच के बाद बताया कि उनकी उंगली में चोट और तेज दर्द के कारण चक्कर आया। फिलहाल उनकी स्थिति पूरी तरह सामान्य है। उन्हें इसके बाद डिस्चार्ज कर दिया गया। डिस्चार्ज होने के बाद फिर रोड शो किया अस्पताल से डिस्चार्ज होते ही प्रदेशाध्यक्ष खंडेलवाल ने कार्यकर्ताओं के जोश और जनता के स्वागत को देखते हुए फिर से रोड शो में हिस्सा लिया। वे नगर में आयोजित सभी स्वागत समारोहों में उपस्थित रहे और लोगों का आभार व्यक्त किया। बीएमओ डॉक्टर सचिन आहतकर ने बताया कि भाजपा प्रदेश अध्यक्ष की तबीयत अचानक खराब होने के बाद उन्हें शहर के निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया था। स्वास्थ विभाग की टीम भी मौके पर पहुंची और उनकी जांच की। डिस्चार्ज होने के बाद वे फिर से रैली में शामिल हुए।