व्यापार
14-Sep-2025


इंदौर (ईएमएस)। खेंरची मॉंग की मजबूती से आलौच्य सप्ताह के दौरान खाद्य तेलों में बाजार सुर्खी पर रहे। तिलहनों में सोयाबीन मजबूत रहा। दलहनों में चने में लेवाली ठंडी रहने से बाजार मंदी पर रहे। तुअर व मूंग में तेजी आयी। किराना जिंसों में हरि इलायची में सुधार आया। किराना :- शनिवार को समाप्त हुए आलौच्य सप्ताह के दौरान स्थानीय सियागंज किराना बाजार में व्यापार सामान्य ही रहा। शक्कर में पूछपरख से भावों में मजबूती आयी और शक्कर बाजार 20-30 रू. प्रति क्व‍िंटल की तेजी बना गये। शक्कर में बाजार 4240-4260 रू. प्रति क्व‍िंटल पर मजबूत रहे। खोपरा गोला 325-375 रू. प्रति किलो पर बना रहा। जीरे में दिसावरी सुस्ती से बाजार नरमी के रहे। जीरे में ऊँझा क्वाल‍िटी मालों में बाजार 235-240 रू. प्रति किलो पर आ गये। बादाम गिरी व काजू में पूछपरख से भावों में सुधार देखा जा रहा है। बादाम मगज में बाजार 845-865 रू. प्रति किलो पर आ गये। काजू में भी 50 रू. प्रति किलो तक का सुधार आया। नारियलों में बाजार 100-150 रू. प्रति थैले की तेजी बना गये। अन्य किराना जिंसों में भाव बने रहे। तेल तिलहन :- आलौच्य सप्ताह के दौरान खाद्य तेलों व तिलहनों में व्यापार सामान्य ही रहा। ताजा खेंरची मॉंग से थोक में बाजार मजबूत दिखाई दिये। आलौच्य सप्ताह के दौरान सींगदाना तेल इंदौर लाइन पर 1340-1370 रू. प्रति 10 किलो के मध्य रहा। वहीं, सोया तेल रिफाइंड मालों में 5-10 रू. प्रति 10 किलो सुधरकर 1270-1280 रू. प्रति 10 किलो पर आ गया। तिलहनों में सोयाबीन में मौसम खुलने के साथ ही आवकें सुधरने से भावों में नरमी की स्थ‍िति‍ रही। सोयाबीन में बाजार 4500-4600 रू. प्रति क्व‍िंटल से 4400-4500 रू. प्रति क्व‍िंटल पर आ गये। सरसो व रायडे में बाजार मजबूत बने रहे। दाल दलहन :- आलौच्य सप्ताह के दौरान दाल-दलहनों में व्यापार की मात्रा अच्छी रही। चने में सप्ताह आरंभ में आवकों की सुस्ती से बाजार मजबूत रहे। वहीं, सप्ताहंत में सुस्त उठाव से भावों में नरमी आयी। चने में बाजार 6100 रू. प्रति क्व‍िंटल पर सुस्त नज़र आये। उड़द व मूंग में व्यापार की मात्रा कम ही रही। मसूर में 6100-6150 रू. प्रति क्व‍िंटल पर बाजार बने रहे। कासलीवाल/14 सितम्बर 2025