राष्ट्रीय
17-Sep-2025


5 साल पहले 3, अब 4 बच्चों का जन्म मुंबई (ईएमएस)। महाराष्ट्र के सतारा जिले में एक महिला ने दो बार में 7 जुड़वा बच्चों को जन्म दिया है। काजल नाम की इस महिला ने 5 साल पहले एक साथ तीन बच्चों को जन्म दिया था। दोबारा गर्भवती होने पर इस बार चार बच्चों को जन्म दिया है। काजल के पति विकास खाकुड़िया ने बताया ऑपरेशन के जरिए चार बच्चों का जन्म हुआ है। मां और बच्चे दोनों स्वस्थ हैं। बच्चों का वजन कम होने के कारण अभी सुरक्षा की दृष्टि से उन्हें आईसीयू में रखा गया है। विकास राज मिस्त्री का काम करता है। वह मूलत गुजरात का रहने वाला है। दो बार में 7 बच्चों का पिता बन जाने के कारण वह बच्चों की देखरेख और भविष्य को लेकर चिंतित जरूर है। लेकिन इस खुशी के अवसर पर उसने मिठाई बांटते हुए अपनी खुशी प्रदर्शित की। वहीं 7 बच्चों की मां काजल भी 7 बच्चों को जन्म देने पर काफी खुश नजर आ रही है। एसजे/ 17‎ सितम्बर /2025