राष्ट्रीय
17-Sep-2025


अब अतिक्रमण मानकर हटाया जाएगा नागपुर (ईएमएस)। नेशनल हाईवे अथॉरिटी ऑफ इंडिया द्वारा नागपुर में एक फ्लाई ओवर बनाया गया है। यह फ्लाईओवर मकान की बालकनी के ऊपर से होकर गुजरा है। नेशनल हाईवे अथॉरिटी ऑफ इंडिया द्वारा इस मकान का अधिग्रहण,अथवा निर्माण को हटाए बिना ही फ्लाई ओवर का निर्माण कर दिया है। अब इसे अतिक्रमण मानकर हटाने के लिए नोटिस जारी किया गया है। सोशल मीडिया में इस मकान और फ्लाइओवर का वीडियो बड़ी तेजी के साथ वायरल हो रहा है। सरकार इस तरीके के अजीबो गरीबो कारनामों के कारण ही सरकार के रूप में जानी जाती है। लोग यह कह रहे हैं। एसजे/ 17‎ सितम्बर /2025