राज्य
17-Sep-2025
...


विधायक, कलेक्टर के साथ जनप्रतिनिधियों ने जिलेभर में चलाया सफाई अभियान, रक्तदान शिविर का हुआ आयोजन अशोकनगर (ईएमएस)। भाजपा ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के 75वें जन्मदिन पर (सेवा पखवाड़ा) अभियान शुरू किया है। यह अभियान 17 सितंबर से 2 अक्टूबर (गांधी जयंती) तक चलेगा। शहर के नया बस स्टेण्ड से इसकी शुरुआत हुई, जहां पूर्व विधायक श्री जजपाल सिंह जज्जी, कलेक्टर आदित्य सिंह सहित जनप्रतिनिधियों, अधिकारियों द्वारा स्वच्छता हेतु झाडू लगाकर एवं कचरा एकत्रित कर श्रमदान किया गया। साथ ही सेवा पखवाड़ा अभियान के प्रचार प्रसार हेतु जागरूकता रथ को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। साथ ही सांदीपनि विद्यालय टोरिया अशोकनगर परिसर में एक बगिया माँ के नाम अभियान के तहत 75 पौधों का पौधरोपण किया गया। जनप्रतिनिधियों ने दी शुभकामनाएं, किया रक्तदान: सेवा पखवाडा अभियान के शुभारंभ अवसर पर शहर के एक निजी गार्डन में रक्तदान शिविर आयोजित किया गया। शिविर में चन्देरी विधायक जगन्नाथ सिंह रघुवंश ने कहा कि प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी ने विश्व पटल पर देश का नाम रोशन किया है। देश की अर्थव्यवस्था प्रधानमंत्री के नेतृत्व में तीसरे नंबर पर आ गई है। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री ने अंतिम छोर के व्यक्ति को मुख्य धारा से जोडने के लिए हर संभव प्रयास किये है। जिससे महिलाओं, युवाओं एवं गरीबों के जीवन में बदलाव लाया जा सके। पूर्व विधायक जजपाल सिंह जज्जी ने कहा कि देश के प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी के 75वें जन्मदिवस की शुभकामनाएं देते हुए कहा कि सामाजिक सेवा भावना का दिन है। आज से 2 अक्टूबर तक सेवा पखवाडा अभियान संचालित किया जायेगा। जिसके अंतर्गत विभिन्न गतिविधियों का आयोजन जिले में किया जाएगा। रक्तदान शिविर में कलेक्टर आदित्य सिंह, मुख्य कार्यपालन अधिकारी जिला पंचायत राजेश जैन, अपर कलेक्टर डी.एन.सिंह, डिप्टी कलेक्टर मनीष धनगर सहित जनप्रतिनिधियों, अधिकारियों एवं कर्मचारियों ने रक्तदान किया गया। रक्तदान शिविर में 88 यूनिट रक्तदान हुआ। / ईएमएस / दिनांक 17/9/025