*विजेताओं को दिये जाएंगे 1 लाख तक के कैश प्राईस* उज्जैन (ईएमएस)। शासन निर्देशानुसार स्वच्छता सर्वेक्षण 2025 अन्तर्गत 17 सितम्बर से 02 अक्टूबर 2025 तक स्वच्छता ही सेवा पखवाड़ा का आयोजन जिला प्राशासन, निगम प्रशासन सहित अन्य विभागों के सहयोग से किया जा रहा है जिसमें स्वच्छता से सम्बंधित अनेक गतिविधियों का आयोजन किया जाएगा। स्वच्छता ही सेवा पखवाड़ा अन्तर्गत दिनांक 21 सितम्बर 2025 रविवार को प्रातः 6 बजे मैराथन प्रतियोगिता का आयोजन किया जाएगा। मैराथन प्रतियोगिता शहीद पार्क से आरंभ होकर → टावर चौक → फ्रीगंज ब्रिज → माँ चामुंडा चौराहा → चरक भवन → गाँधी उद्यान → होते हुए क्षीर सागर पर समाप्त होगी। प्रतियोगिता महिला एवं पुरूष दो श्रेणियों में आयोजित की जाएगी जिसमें विजेताओं को निम्नानुसार पुरस्कार दिए जाएंगे- महिला श्रेणीः 🥇 प्रथम स्थान पुरस्कार: 11,000 🥈 द्वितीय स्थान पुरस्कार: 5100 🥉 तृतीय स्थान पुरस्कार: 3100 🎖️ चतुर्थ (4) से इकत्तीसवे (31) स्थान पुरस्कार: 1100 पुरुष श्रेणीः 🥇 प्रथम स्थान पुरस्कार: 11,000 🥈 द्वितीय स्थान पुरस्कार: 5100 🥉 तृतीय स्थान पुरस्कार: 3100 🎖️ चतुर्थ (4) से इकत्तीसवे (31) स्थान पुरस्कार: 1100 🔗 ’पंजीकरण हेतु लिंक एवं QR 👤 व्यक्तिगत पंजीकरण: https://forms.gle/RLBs4hknzSDyq3iv6 🏢 संस्था पंजीकरण: https://forms.gle/khze7tLSL6cdLFYQA 🕒 पंजीकरण की अंतिम तिथि: 20 सितम्बर 2025, दोपहर 3 बजे तक स्वच्छता के प्रति जागरूकता एवं सामुदायिक सहभागिता को प्रोत्साहित करने हेतु आपका सक्रिय सहयोग अपेक्षित है। दौड़िए स्वच्छता के लिए ! पाएं सम्मान और पुरस्कार ! ईएमएस/ रामचंद्र गिरी/ 18 सितंबर 2025